विज्ञापन

बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी के निधन के बाद बुरी तरह टूट गई पत्नी, इंस्टाग्राम पर लिखा, एक बच्चा, एक मां इस दुख का सामना...

राहुल अरुणोदय बनर्जी के कोस्टार ने बताया, आज (29 मार्च) की शूटिंग के बाद, वह अकेले ही पानी में चले गए, लेकिन किसी तरह पानी के नीचे किसी चीज में फंस गए... घटना के सटीक हालात अभी साफ नहीं हैं.

बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी के निधन के बाद बुरी तरह टूट गई पत्नी, इंस्टाग्राम पर लिखा, एक बच्चा, एक मां इस दुख का सामना...
राहुल बनर्जी की पत्नी की सोशल मीडिया पोस्ट हुई वायरल
Social Media
नई दिल्ली:

पॉपुलर बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का रविवार (29 मार्च) को ओडिशा-पश्चिम बंगाल सीमा के पास दीघा के तालसारी में डूबने से हुई एक दुर्घटना में निधन हो गया. वह 43 वर्ष के थे. राहुल एक बंगाली सीरियल की शूटिंग के लिए वहां गए थे. वहां पर 'भोले बाबा पार करेगा' नाम की एक टेलीविजन सीरीज की शूटिंग रविवार सुबह से चल रही थी. शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह घटना दोपहर में शूटिंग खत्म होने के बाद हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटिंग खत्म होने के बाद बनर्जी अकेले ही गहरे समुद्र के पानी में चले गए. कुछ ही देर बाद वह लापता हो गए, जिससे प्रोडक्शन यूनिट के सदस्यों में हड़कंप मच गया, जिन्होंने इस दुर्घटना को अपनी आंखों से होते देखा था.

मौके पर मौजूद टेक्नीशियन और क्रू मेंबर उन्हें पानी से बाहर निकालने में कामयाब रहे. शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चलता है कि मौत का कारण डूबना था. उन्हें तुरंत एक गाड़ी में बिठाकर दीघा सब-डिविजनल अस्पताल ले जाया गया, जो तालसारी बीच से लगभग 10-12 किलोमीटर दूर स्थित है. हालांकि शाम 6:10 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

उनके परिवार में उनके बेटे और उनकी पत्नी, एक्ट्रेस प्रियंका सरकार हैं. राहुल बनर्जी के निधन के बाद उनकी पत्नी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट लिखी. उन्होंने लिखा, "यह हमारे लिए गहरे दुख और निराशा का समय है. इस मुश्किल घड़ी में, हम आपसे पूरी विनम्रता के साथ कुछ समय और निजता (privacy) की मांग करते हैं."

"एक बच्चा, एक मां, एक परिवार और प्रियजन हैं जो मिलकर इस नुकसान का सामना करने की कोशिश कर रहे हैं. हम मीडिया में अपने दोस्तों और सहकर्मियों से विनम्रतापूर्वक आग्रह करते हैं कि वे हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें, दखल न दें, और हमें शांति से शोक मनाने दें. इस समय आपकी समझ और समर्थन हमारे लिए पहले से कहीं अधिक मायने रखता है."

इस घटना के बारे में बात करते हुए राहुल के कोस्टार दिगंत बागची ने PTI को बताया, "आज की शूटिंग के बाद, वह अकेले ही पानी में चले गए, लेकिन किसी तरह पानी के नीचे किसी चीज में फंस गए... घटना के सटीक हालात अभी साफ नहीं हैं. अचानक क्रू मेंबर्स समेत दूसरे लोग चिल्लाने लगे कि राहुल डूब रहे हैं, और हमने उन्हें पानी से बाहर निकाला. हम उन्हें तुरंत दीघा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया."

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्टर के अचानक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. "यह खबर सुनकर मैं स्तब्ध और बेहद दुखी हूं कि जाने-माने, युवा और लोकप्रिय अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी अचानक हमारे बीच नहीं रहे. मुझे समझ नहीं आ रहा कि आखिर हुआ क्या. वह मेरे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक थे और एक ऐसे इंसान थे जिनकी मैं सचमुच बहुत इज्जत करती थी. मैं उनके शोकाकुल परिवार, प्रियजनों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करती हूं." उन्होंने कहा.

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Arunoday Banerjee, Rahul Arunoday Banerjee Death, Rahul Arunoday Banerjee Dies, Rahul Arunoday Wife, Rahul Arunoday Death News, Who Is Rahul Arunoday, Rahul Arunoday Movies, Rahul Arunoday TV Shows
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com