मनोज बाजपेयी स्टारर अपकमिंग नेटफ्लिक्स फिल्म 'घूसखोर पंडत' के टाइटल को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. दरअसल, नीरज पांडे और एक्टर मनोज बाजपेयी के सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करने के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने नीरज पांडे की फिल्म के टाइटल पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे अपमानजनक बताया और टाइटल वापस लेने की बात कही. हालांकि यह पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म के टाइटल में पंडत या पंडित शब्द का इस्तेमाल हुआ है. इससे पहले कई ऐसी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं और दर्शकों के बीच चर्चा में रही हैं.
पोंगा पंडित (1975)

रणधीर कपूर और नीता मेहता अभिनीत यह एक सुपरहिट फिल्म है, जिसमें रणधीर कपूर ने एक सीधे-सादे गांव के लड़के की भूमिका निभाई थी, जो अपनी पत्नी को पाने के लिए शहर आता है.
ये भी पढ़ें- 'घूसखोर पंडत' के एक्टर मनोज बाजपेयी ने लिखी पोस्ट, बोले- मैं लोगों की भावनाओं का सम्मान करता हूं...
अर्जुन पंडित (1976)

संजीव कुमार की इस फिल्म को मशहूर डायरेक्टर ऋषिकेश मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था. यह एक ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी बलाई चंद मुखोपाध्याय के एक बंगाली उपन्यास पर आधारित थी. फिल्म में संजीव कुमार ने अर्जुन पंडित का किरदार निभाया था.
पंडित और पठान (1977)

इस फिल्म में दिग्गज सुपरस्टार महमूद और जोगिंदर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं.फिल्म को जोगिंदर शैली ने डायरेक्ट किया था. वहीं नाजिर हुसैन और आघा अहम किरदार में थे. जबकि महमूद ने शंकर यानी पंडित का किरदार अदा किया था.
ये भी पढ़ें- Ghooskhor Pandat Controversy: 'घूसखोर पंडत' विवाद पर नीरज पांडे का बयान, सभी प्रमोशनल मटेरियल हटाने का लिया फैसला
अर्जुन पंडित (1999)

संजीव कुमार की अर्जुन पंडित के बाद सनी देओल की इसी नाम से ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्म आई थी, जिसमें वह जूही चावला के साथ नजर आए. यह फिल्म एक साधारण व्यक्ति के मुंबई के खतरनाक गैंगस्टर बनने की कहानी दिखाती है.
पंडित एक योद्धा (2001)

साउथ सुपरस्टार नागार्जुन की फिल्म पंडित एक योद्धा सत्या नाम के लड़के की कहानी है, जो अपने भाई सूर्या के लिए दुल्हन ढूंढता है और उनकी वसुंधरा से उसकी शादी करवाता है. लेकिन वसुंधरा, सत्या से अपनी बहन का बदला लेना चाहती है.
घूसखोर पंडत (अपकमिंग रिलीज)
मनोज बाजपेयी अभिनीत नेटफ्लिक्स फिल्म हाल ही में अपने विवादित टाइटल के कारण चर्चा में है. इसमें वे दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर अजय दीक्षित का किरदार निभा रहे हैं. घूसखोर पंडत नाम होने के चलते विवाद काफी बढ़ गया है.
ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया से सड़क तक विरोध, मनोज बाजपेयी की ‘घूसखोर पंडत' पर क्यों गरमाया माहौल?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं