देशभर में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है. इस दिन की हर कोई एक-दूसरे को अपने अंदाज में शुभकामनाएं दे रहा है. बॉलीवुड सितारे भी अपने फैंस को अलग और खास अंदाज में बधाई दे रहे हैं. चाइल्ड आर्टिस्ट हर्षाली मल्होत्रा ने भी अपने चाहने वालों को जन्माष्टमी की बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खास वीडियो शेयर कर बधाई दी है, जो इस वक्त तेजी से वायरल हो रही है. हर्षाली मल्होत्रा उन कलाकारों में से हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.
उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में हर्षाली मल्होत्रा ब्राउन कलर के सलवार-सूट में नजर आ रही हैं. इन दौरान वह भगवान श्रीकृष्ण के गाने पर डांस करती दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में वह शानदार डांस स्टेप कर रही हैं, जो देखते ही बन रहा है. इस वीडियो को शेयर करते हुए हर्षाली मल्होत्रा ने फैंस को जन्माष्टमी की बधाई दी है. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, श्री कृष्णा गोविद, हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवः ।। जन्माष्टमी की सभी को शुभकामनाएं दी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सोशल मीडिया पर हर्षाली मल्होत्रा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. अभिनेत्री के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक फैन ने कमेंट कर लिखा, 'खूबसूरत मुन्नी.' दूसरे ने लिखा, 'वाह मुन्नी.' इनके अलावा और भी कई फैंस ने कमेंट कर हर्षाली मल्होत्रा के डांस की तारीफ की है. आपको बता दें कि हर्षाली मल्होत्रा साल 2012 में आई सलमान खान की फिल्म में मुन्नी का रोल कर मशहूर हो चुकी हैं.
मलाइका अरोड़ा की पार्टी में एक साथ दिखीं गौरी खान, महीप कपूर और सीमा सजदेह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं