विज्ञापन

बाहुबली की देवसेना के राज का पर्दाफाश, श्रुति हासन ने फ्लाइट में बनाया वीडियो और पब्लिक के सामने रख दी हकीकत

श्रुति हासन ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वह खुद से जुड़ा तो कुछ नहीं लेकिन रम्या कृष्ण के बारे में कुछ बताती जरूर नजर आ रही हैं.

बाहुबली की देवसेना के राज का पर्दाफाश, श्रुति हासन ने फ्लाइट में बनाया वीडियो और पब्लिक के सामने रख दी हकीकत
श्रुति हासन ने खोला रम्या कृष्णन का राज
Social Media
नई दिल्ली:

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस कहें या बाहुबली की मां दोनों ही एक हैं और नाम है रम्या कृष्ण. राम्या कृष्णन का एक फ्लाइट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और इससे उनसे जुड़ा एक राज अब सबके सामने आ चुका है. राज यानी की सीक्रेट ये कि रम्या फ्लाइट में मिलने वाला खाना नहीं खातीं. वे अपने साथ घर का बना खाना लेकर चलती हैं. उनकी इस आदत को एक्ट्रेस श्रुति हासन ने एक दिलचस्प वीडियो के जरिए शेयर किया है. श्रुति के इस वायरल वीडियो की वजह से रम्या की खूबसूरती का राज सबके सामने आ गया.

वीडियो में श्रुति हासन फ्लाइट की सीट पर बैठी राम्या कृष्णन के साथ कैमरा ऑन करके बात कर रही हैं. राम्या शुरू में शर्माते हुए मुंह पर हाथ रखकर हंस रही हैं, लेकिन बाद में वे अपने साथ लाए स्टील के डिब्बे में रखे खाने को दिखाती हैं. श्रुति हासन ने कैप्शन में लिखा, “राम्या कृष्णन - कभी एयरप्लेन फूड नहीं खातीं. वे अपने साथ अपना खाना लाती हैं.”

वीडियो में राम्या कृष्णन खाने के डिब्बे को खोलती दिख रही हैं जबकि श्रुति मजाकिया अंदाज में पूरा सीन कैप्चर कर रही हैं. दोनों एक्ट्रेसेज को साथ देख फैन्स स्क्रीन पर इनके साथ आने की बात कर रहे हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इनकी केमिस्ट्री की तारीफ की. बता दें कि राम्या कृष्णन साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जिन्हें बाहुबली में उनके किरदार के लिए अक्सर याद किया जाता है. वहीं श्रुति हासन को सालार, सिंघर 3 जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है.

एक्ट्रेसेज की पर्सनल आदतें बनीं सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय 

यह वीडियो फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है. कई यूजर्स ने राम्या की आदत को ‘स्वस्थ और समझदारी भरा फैसला' बताया है, जबकि कुछ ने दोनों एक्ट्रेसेज के केमिस्ट्री की तारीफ की. एक यूजर ने कमेंट किया, “ये अच्छा फैसला है, लेकिन यात्रा के दौरान भारी खाना न खाएं.”

सोशल मीडिया पर सितारों की ऐसी छोटी-छोटी पर्सनल डिटेल्स अक्सर फैंस को उनके करीब लाती हैं. फिलहाल दोनों एक्ट्रेसेज किसी नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं या नहीं, इसकी कोई ऑफीशियल कनफर्मेशन नहीं है लेकिन उनका ये वीडियो एंटरटेनमेंट की दुनिया में हलचल मचा रहा है.

यह भी पढ़ें: आग में धधकती ट्रेन, जिंदा जल गए 187 लोग, जब पर्दे पर आई तो हुई बुरी तरह फ्लॉप, फिर भी जीत गई नेशनल अवॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramya Krishnan, Bahubali, Shruti Hassan, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com