बादशाह के 'Buzz' में आस्था गिल और प्रियांक शर्मा
- आस्था गिल ने गाया है गाना
- बादशाह ने किया है रैप
- प्रियांक शर्मा ने की है एक्टिंग
नई दिल्ली:
'डीजे वाले बाबू...' सॉन्ग से पूरे देश को अपनी धुन पर नचाने वाले बादशाह के नए गाने 'Buzz' ने भी जबरदस्त तहलका मचा दिया है. सिंगर आस्था गिल और बादशाह के इस गाने को पांच दिन में 2.7 करोड़ से ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा जा चुका है और इसे देखने का सिलसिला थम ही नहीं रहा है. इस गाने में बादशाह का रैप है और आस्था गिल ने इसे गाया है जबकि बिग बॉस-11 में जबरदस्त तहलका मचाने वाले मॉडल-एक्टर प्रियांक शर्मा हॉट अंदाज में नजर आ रहे हैं. इस तरह प्रियांक शर्मा को भी बादशाह के रैप और आस्था गिल के गाने से फायदा मिल गया है. आस्था और प्रियांक की केमिस्ट्री को इस गाने में पसंद किया गया है.
हार्डी संधू और नोरा फतेही का YouTube पर जबरदस्त हंगामा, 20 करोड़ बार देखा जा चुका है ये वीडियो
Viral Video: मल्लिका शेरावत का दिखा अनोखा अंदाज, कुछ इस तरह डांस करती आईं नजर
इस गाने को मिल रही अपार सफलता पर आस्था का कहना है, "इस गीत को लेकर मुझे जो भी प्यार मिल रहा है, उसके लिए मैं आभारी हूं. मैं बादशाह भाई के सपोर्ट के लिए उनकी तहेदिल से शुक्रगुजार हूं, उन्होंने मेरे लेबल में भी यकीन जताया. मैं फैन्स की भी शुक्रगुजार हूं." इस वीडियो को अरविंदर खेरा ने तीन दिन के अंदर चंडीगढ़ में डायरेक्ट किया था. इस वीडियो में एक लड़की के प्रेमी को लेकर जुनून को दिखाया गया है.
Priya Prakash Varrier की गोद में आते ही इस बच्चे ने किया कुछ ऐसा, खिलखिलाकर हंस पड़ी इंटरनेट सनसनी
बादशाह वैसे भी युवाओं के बीच सुपरहिट हैं और उनके रैप को काफी पसंद किया जाता है. अब तो बॉलीवुड की फिल्मों में भी उनका रैप खूब सुनाई देता है. आस्था की गायकी के साथ ही बादशाह का रैप इस गाने की जान है. फिर प्रियांक के लिए भी यह बड़ा मौका है क्योंकि बादशाह के सॉन्ग्स की रीच खूब रहती है, और इससे उन्हें भी अपनी फैन फॉलोइंग बढ़ाने में मदद मिलेगी.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Badshah, Buzz, Priyank Sharma