विज्ञापन

काम नहीं मिल रहा था लेकिन बेटी के आते ही बदली किस्मत, आवारापन 2 के म्यूजिक कंपोजर का खुलासा

आवारापन 2 म्यूजिक कंपोजर अखिल सचदेवा ने कहा- बड़ी फिल्मों से आखिरी वक्त पर हटाया गया, लेकिन हार नहीं मानी. 

काम नहीं मिल रहा था लेकिन बेटी के आते ही बदली किस्मत, आवारापन 2 के म्यूजिक कंपोजर का खुलासा
आवारापन 2 म्यूजिक कंपोजर अखिल सचदेवा की बेटी के आने के बाद बदली किस्मत
नई दिल्ली:

आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है. वहीं 35 करोड़ के बजट में बनीं इमरान हाशमी की फिल्म ने जहां बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ पार की कमाई हासिल कर ली है. वहीं आवारापन 2 के गाने तेरे मेरा रिश्ता और पिया घर आया जैसे गाने चर्चा में हैं. इसी बीच फिल्म के कंपोजर्स में से एक संगीतकार और सिंगर अखिल सचदेवा ने खुलासा किया है कि पिछले साल उन्हें 3-4 बड़ी फिल्मों से आखिरी समय में बाहर कर दिया गया था, जबकि वह उन फिल्मों के लिए गाने भी तैयार कर चुके थे. लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि बेटी की जिंदगी में आने के बाद उनकी किस्मत बदल गई.  

भीड़ की रेस का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे आवारापन 2 कंपोजर

इमरान हाशमी अभिनीत हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'आवारापन 2' के गीत 'पिया घर आया- होमकमिंग' के संगीतकार अखिल सचदेवा ने आईएएनएस से बातचीत में अपने करियर और निजी जीवन पर खुलकर बात की. अखिल ने कहा, "मैं किसी चीज को बैलेंस करने की कोशिश नहीं करता, क्योंकि जिंदगी में सब कुछ बैलेंस नहीं किया जा सकता. शायद यही वजह है कि मैंने कभी मुंबई शिफ्ट नहीं किया. मैं दिल्ली में अपने होम स्टूडियो में संगीत बनाता हूं, चुपचाप काम करता हूं और वापस लौट जाता हूं. मुझे भीड़ और रैट रेस का हिस्सा नहीं बनना है."

ये भी पढ़ें- 1986 और 2000 की इन दो फिल्मों के गाने की शुरुआत बिल्कुल एक जैसी, लेकिन गीतकार अलग, जानें 14 साल का किस्सा

बेटी के जन्म के बाद जिंदगी हुई बेहतर

उन्होंने आगे कहा, "भगवान ने मेरी जिंदगी में जो लिखा है, वही होगा. अगर उन्होंने गलतियां लिखी हैं तो मैं गलतियां भी करूंगा और उनसे सीखूंगा. मैं किसी भी तरह का समझौता नहीं करता. जब भी मेरा कोई गाना रिलीज होता है, लोग उसकी बात करते हैं, उसे नजरअंदाज नहीं करते. पिछले साल मुझे 3-4 बड़ी फिल्मों से आखिरी वक्त पर हटा दिया गया. मैंने उन फिल्मों के लिए गाने भी दिए थे. मैं यह नहीं कहूंगा कि लोग गलत थे, बस उस समय मेरा वक्त मेरे पक्ष में नहीं था. फिर मेरी बेटी का जन्म हुआ और उसके बाद मेरी जिंदगी में बहुत कुछ बेहतर हो गया."

अनुभवों से सीखा

अखिल ने कहा कि इन अनुभवों से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है और अब उनका लक्ष्य सिर्फ अच्छा संगीत बनाना और हमेशा श्रोताओं के दिलों से जुड़े रहना है. उन्होंने कहा, "मेरे लिए यह आज या कल की बात नहीं है. मैं पहले भी था, आज भी हूं और आगे भी रहूंगा. यही मेरा विश्वास है और इसी सोच के साथ मैं संगीत बनाता हूं." 

ये भी पढ़ें- 42 साल पुराना वो गाना जिसमें जीजा-साली की मीठी नोकझोंक आज भी है जूता चुराई की रस्म की जान, सिनेमाघरों में लग गई थी लाइनें

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Awarapan 2, Music Composer, Akhil Sachdeva, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com