गुजरे जमाने की खूबसूरत एक्ट्रेस आशा पारेख आज 82 साल की हैं. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई राजेश खन्ना और धर्मेंद्र समेत कई सुपरस्टार संग काम किया है. एक्ट्रेस की प्रोफेशनल लाइफ तो हिट रही है, लेकिन पर्सनल जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए. यही कारण है कि उनकी शादी नहीं हो सकी. एक्ट्रेस के उस एक्टर संग अफेयर की चर्चा हुई थी, जिसे वह चाचा बुलाती थीं. अब सवाल यह है कि क्या यह अफवाह शादीशुदा डायरेक्टर संग उनके अफेयर को छिपाने की लिए थी या फिर कुछ और इरादा था? गौरतलब है कि आशा पारेख ने हाल ही में शादी की अफवाह के पीछे की वजह का खुलासा किया था.
किस एक्टर की वजह से नहीं हुई शादी ?
तीसरी मंजिल, दिल देके देखो समेत आशा ने एक्टर शशि कपूर संग कई फिल्में की थीं. पर्दे पर यह जोड़ी बहुत हिट हुई और फिर इनकी शादी की अफवाहे उड़ने लगीं, जिससे एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ पर खूब आंच आई. आशा ने एक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान के शो द इनविंसिबल सीजन 2 में खुलासा किया था. एक्ट्रेस ने इस चैट शो में बताया था कि शादी की अफवाह कैसे उड़ी थी. एक्ट्रेस ने बताया, यह बहुत लंबी स्टोरी है, महाबलेश्वर में शूटिंग चल रही थी, ओम प्रकाश जी के मन में क्या चल रहा था मुझे नहीं पता था, उन्होंने वहां एलान कर दिया कि मेरी और शम्मी जी की शादी हो गई, इसके बाद एक्ट्रेस के लवर नासिर हुसैन के घर पार्टी हुई'. फिर एक्ट्रेस की शादी की खबरें फैलने लगी. एक्ट्रेस ने कहा, मैंने भी कह दिया कि हमारी शादी हो गई है और उस दिन पार्टी में जर्नलिस्ट देवयानी चौबल भी थीं.
एक्ट्रेस क्यों बुलाती थी उन्हें चाचा
एक्ट्रेस ने शम्मी का जिक्र करते हुए आगे कहा, किसी को नहीं बताना है, हम सब मजाक कर रहे हैं, इससे वह दुखी हुईं'. आशा ने इस इंटरव्यू में यह भी बताया कि उन्होंने शम्मी कपूर के चेहरे पर कभी दुख नहीं देखा. वह 1965 में तब दुखी हुए थे जब उनकी पत्नी गीता बाली का निधन हुआ था. पहली पत्नी की मौत के 4 साल बाद उन्होंने 1969 में नीला देवी से शादी रचा ली थी. आशा असल में शम्मी को चाचा कहकर बुलाती थीं. दरअसल, शम्मी और उनकी पत्नी एक्ट्रेस को गोद लेने की बात करते थे, जिसके बाद से वह उन्हें चाचा कहने लगी थीं.
नासिर हुसैन से करती थीं प्यार
आशा पारेख नासिर हुसैन से बेहद प्यार करती थी, लेकिन आशा नासिर पारेख कभी भी हुसैन से शादी नहीं करना चाहती थी. वह 'घर तोड़ने वाली' नहीं बनना चाहती थी और हुसैन के बच्चों को 'आघात' नहीं पहुंचाना चाहती थी . एक बातचीत में उन्होंने कहा, "अकेले रहना शायद मेरे द्वारा लिए गए सबसे अच्छे फैसलों में से एक था.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं