92 वर्षीय बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर आशा भोसले को शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसके बाद उनकी पोती जनाई भोसले ने हेल्थ अपडेट दिया था और बताया था कि उनकी दादी को बहुत ज्यादा थकान और सीने में इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं उन्होंने परिवार के लिए प्राइवेसी की गुजारिश की थी. लेकिन अब कुछ ही देर में आशा भोसले का अस्पताल द्वारा हेल्थ बुलेटिन सामने आने वाला है, जिसके बारे में हम आपको बताने वाले हैं.
#WATCH | Mumbai | Visuals from outside the Breach Candy Hospital, where legendary singer and Padma Vibhushan awardee Asha Bhosle was admitted yesterday.
— ANI (@ANI) April 12, 2026
According to her family, she was admitted to the hospital due to extreme exhaustion and chest infection. pic.twitter.com/OIfa9lxJU1
पोती जनाई भोसले ने दिया था अपडेट
जनाई भोसले ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर दादी आशा भोसले के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, "मेरी दादी, आशा भोसले, बहुत ज्यादा थकान और सीने में इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं. हम आपसे गुजारिश करते हैं कि आप हमारी निजता का सम्मान करें. इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा. हम आपको जल्द ही अच्छी खबर देंगे."
ये भी पढ़ें- कौन हैं जनाई भोसले, मोहम्मद सिराज के साथ जुड़ा था आशा भोसले की पोती का नाम, बॉलीवुड में कदम रखने को हैं तैयार
डॉक्टर ने दी थी जानकारी
आईएएनएस के मुताबिक, ब्रीच कैंडी के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने एक बयान में बताया था, "मशहूर प्लेबैक सिंगर आशा भोसले को शनिवार, 10 अप्रैल को कार्डियक अरेस्ट आया था. उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका इलाज चल रहा है."
आशा भोसले के बारे में
आशा भोसले की बात करें उन्होंने 1943 में मराठी फिल्म 'माझा बाल' के लिए अपना पहला प्लेबैक गाना गाया था. इसके बाद, उन्होंने 1948 में रिलीज हुई हिंदी फिल्म 'चुनरिया' के गाने 'सावन आया' से बॉलीवुड में प्लेबैक की शुरुआत की. वहीं अब तक वह 20 भाषाओं में 12000 से ज्यादा गाने गा चुकी हैं.
ये भी पढे़ं- आशा भोसले का वो गाना, जो रेडियो पर बैन तो दूरदर्शन से हटाया गया, बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल का अवॉर्ड, आज भी है हिट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं