विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2019

'अर्जुन रेड्डी' के एक्टर ने खरीदा नया मकान, बोले- घर में लगता है डर, मम्मी को कुछ करना...

'अर्जुन रेड्डी' फेम एक्टर विजय देवराकोंडा (Vijay Devarakonda) ने खरीदा नया घर, मम्मी, पापा और भाई के साथ फोटो हुई वायरल

'अर्जुन रेड्डी' के एक्टर ने खरीदा नया मकान, बोले- घर में लगता है डर, मम्मी को कुछ करना...
विजय देवराकोंडा (Vijay Devrakonda) ने खरीदा नया घर
  • 'अर्जुन रेड्डी' सुपरस्टार ने खरीदा नया घर
  • पांरपरिक कपड़ों में फोटो की शेयर
  • फैमिली के साथ आए नजर
नई दिल्ली:

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार और हटकर फिल्में करने के लिए पहचाने जाने वाले स्टार विजय देवराकोंडा (Vijay Devarakonda) ने हाल ही में नया घर खरीदा है, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. 'अर्जुन रेड्डी (Arjun Reddy)' जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले विजय यूं तो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते, लेकिन अपने नए घर की फोटो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की है. इस फोटो में 'अर्जुन रेड्डी' फेम एक्टर विजय देवराकोंडा (Vijay Devarakonda) अपने मां, पापा और भाई के साथ नजर आ रहे हैं. 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के परिवार में तीसरे सदस्य ने की एंट्री, क्यूट Photo और Video हुए वायरल

विजय देवराकोंडा (Vijay Devarakonda) ने इस फोटो को अपने फेसबुक एकाउंट से शेयर करते हुए कैप्शन काफी मजेदार लिखा. उन्होंने लिखा, 'मैंने इतना बड़ा मकान खरीदा है कि मुझे यह डराता है. अब मम्मी को कुछ करना होगा ताकि हम घर में सुरक्षित महसूस कर सकें. इसे घर बनाओ'


इस फोटो में विजय देवराकोंडा (Vijay Devarakonda) पारंपरिक कपड़ों में अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, 'मम्मी की खुशी, पापा का गर्व, हमारा नया घर! हम चारों की तरफ से आप लोगों को बहुत सारा प्यार. आप सभी हमारे साथ इस सफर का हिस्सा रहे हैं.' विजय देवराकोंडा की इस पोस्ट पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और उन्हें बधाइयां भी दे रहे हैं. 

महाराष्ट्र में बदला सियासी रुख तो बॉलीवुड एक्ट्रेस ने बांधे शरद पवार की तारीफों के पुल, बोलीं- कमाल किता आपने

वहीं, अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल विजय देवराकोंडा (Vijay Devarakonda) ने अपनी फिल्म 'डियर कॉमरेड (Dear Comrade)' से जमकर धमाल मचाया था. इस फिल्म में विजय के साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) मुख्य भूमिका निभाती नजर आईं थी. फिल्म को भरत कम्मा (Bharat Kamma) ने डायरेक्ट किया था. दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई थी. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vijay Devrakonda, Vijay Devrakonda Buy New House, Vijay Devrakonda Instagram, Vijay Devrakonda Photo Viral, Vijay Devrakonda Films, Arjun Reddy Actor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com