विज्ञापन
This Article is From Jul 23, 2019

अर्जुन रामपाल ने नवजात बेटे के साथ शेयर की फोटो, बार-बार देखा जा रहा क्यूट अंदाज

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) ने अपने नवजात बेटे का हाथ पकड़े हुए अपनी एक फोटो साझा की है. अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड दक्षिण अफ्रीकी मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने 18 जुलाई को बेटे को जन्म दिया है.

अर्जुन रामपाल ने नवजात बेटे के साथ शेयर की फोटो,  बार-बार देखा जा रहा क्यूट अंदाज
अर्जुन रामपाल ने बेटे के साथ शेयर की फोटो
  • अर्जुन रामपाल ने शेयर की फोटो
  • अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर डाली है फोटो
  • 18 जुलाई को हुआ है बेबी बॉय
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) ने अपने नवजात बेटे का हाथ पकड़े हुए अपनी एक फोटो साझा की है. अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड दक्षिण अफ्रीकी मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने 18 जुलाई को बेटे को जन्म दिया है. इसके बाद अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बच्चे की तस्वीर साझा की. इसमें उनके बेटे का हाथ दिखाई दे रहा है और साथ ही अर्जुन रामपाल की उंगलियां दिख रही हैं. दिलचस्प यह है कि अकसर फिल्मी हस्तियां बच्चों के नाम उनके जन्म से पहले ही फाइनल कर लेती हैं, लेकिन अर्जुन रामपाल के मामले में ऐसा नहीं हुआ है. 

pll2hi5o

बेटे की तस्वीर साझा करते हुए बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) ने लिखा, 'उफ.' इसके बाद उन्होंने ढेर सारी दिल की इमोजी भी बनाई. गैब्रिएला ने भी एक अन्य पोस्ट में यही तस्वीर साझा की. इससे पहले भी अर्जुन ने बच्चे के साथ एक तस्वीर साझा की थी. 

बता दें कि अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) ने अप्रैल में पुष्टि की थी कि गैब्रिएला और वह अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं. अर्जुन ने पूर्व मिस इंडिया मेहर जेसिया से शादी की थी, जिससे उनकी दो बेटियां माहिका और मायरा हैं. अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया शादी के 20 साल बाद पिछले वर्ष ही अलग हो गए थे.

(इनपुटः IANS)

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arjun Rampal, Gabriella Demetriades, Viral Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com