विज्ञापन
This Article is From Nov 18, 2020

अर्जुन कपूर ने शेयर किया मलाइका अरोड़ा का Photo, बोले- इन्हें चेक आउट कर रहा हूं...

अर्जुन कपूर (Arjuna Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का यह फोटो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

अर्जुन कपूर ने शेयर किया मलाइका अरोड़ा का Photo, बोले- इन्हें चेक आउट कर रहा हूं...
अर्जुन कपूर ने शेयर किया मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का फोटो
  • अर्जुन कपूर ने शेयर किया फोटो
  • मलाइका अरोड़ा का फोटो किया शेयर
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है तस्वीर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora), करीना कपूर और सैफ अली खान के साथ धर्मशाला में छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं. धर्मशाला से अब एक्टर्स अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा कर रहे हैं. हाल ही में एक्टर अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से मलाइका अरोड़ा का एक फोटो शेयर किया है. इस तस्वीर को देख कर लग रहा है कि एक्टर ने चुपचाप से एक्ट्रेस की यह तस्वीर खींच ली है. अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा की इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन भी काफी जबरदस्त लिखा है. 

ji9h92u

एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor Instagram) ने मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की इस रेंडम तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "इन्हें चेक आउट कर रहा हूं." अर्जुन कपूर के इस पोस्ट को मलाइका ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है. अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

बता दें, अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं. अर्जुन कपूर ने पिछले साल अपने बर्थडे के दिन इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इस बात को सावर्जनिक भी कर दिया था. तभी से लेकर अर्जुन और मलाइका काफी सुर्खियों में हैं. हालांकि, शादी करने को लेकर अभी तक दोनों का कोई रिएक्शन नहीं आया है. वहीं, एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों 'इंडियाज बेस्ट डांसर' जज कर रही हैं, जिसके डांस वीडियो भी अकसर वायरल होते रहते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arjun Kapoor, Malaika Arora, Arjun Kapoor Photo, Arjun Kapoor Shared Malaika Arora Photo, Arjun Kapoor Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com