विज्ञापन

अरिजीत सिंह की वाइफ की 5 फोटो, तलाकशुदा बचपन की दोस्त को बनाया दूसरी पत्नी

कोयल रॉय की सादगी भरी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. अरिजीत सिंह की दूसरी पत्नी होने के बावजूद वो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं.

अरिजीत सिंह की वाइफ की 5 फोटो, तलाकशुदा बचपन की दोस्त को बनाया दूसरी पत्नी
अरिजीत सिंह की वाइफ की 5 फोटो
नई दिल्ली:

भारत के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह अपनी आवाज के साथ-साथ अपनी सादगी भरी पर्सनल लाइफ के लिए भी जाने जाते हैं. इन दिनों उनकी पत्नी कोयल रॉय एक बार फिर चर्चा में हैं, खासकर उनकी कुछ तस्वीरों को लेकर जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. बहुत कम लोग जानते हैं कि कोयल उनकी पहली नहीं बल्कि दूसरी पत्नी हैं. दोनों की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है, जहां बचपन की दोस्ती ने शादी का रूप ले लिया. खास बात ये है कि कोयल पहले से तलाकशुदा थीं और एक बेटी की मां भी थीं, लेकिन अरिजीत ने बिना किसी झिझक के उन्हें अपनाया और एक नई शुरुआत की.

अरिजीत सिंह ने की हुई थी पहली शादी

Arijit Singh

अरिजीत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत रियलिटी शो फेम गुरुकुल से की थी. वहीं इस दौरान उनकी मुलाकात एक लड़की से हुई थी और दोनों ने शादी कर ली थी.

ये भी पढ़ें- दीपिका सिंह ने किया माधुरी दीक्षित के ‘डोला रे डोला' गाने पर ऐसा डांस, ट्रोल नहीं फैंस कर रहे तारीफ, कहा- बहुत ही सुंदर

2013 में टूटी पहली शादी

Latest and Breaking News on NDTV

हालांकि ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और साल 2013 में दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद अरिजीत की जिंदगी में एक नया मोड़ आया.

अरिजीत सिंह के बचपन की दोस्त हैं कोयल

Latest and Breaking News on NDTV

साल 2014 में उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त कोयल रॉय से शादी कर ली. दोनों ने पश्चिम बंगाल के एक मंदिर में बेहद सादगी से शादी की थी. इस शादी में सिर्फ परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे. दोनों ने बिना किसी शोर-शराबे के नई जिंदगी की शुरुआत की.

पहले से तलाकशुदा थीं कोयल रॉय

Latest and Breaking News on NDTV

कोयल पहले से तलाकशुदा थीं और उनकी एक बेटी भी थी. अरिजीत ने उन्हें पूरे दिल से अपनाया और उनकी बेटी को भी अपना लिया.

बेटी के साथ अरिजीत सिंह का है खुशहाल परिवार

Latest and Breaking News on NDTV

आज कोयल रॉय और अरिजीत सिंह एक खुशहाल परिवार के साथ अपनी जिंदगी जी रहे हैं. उनके दो बेटे हैं और कोयल की बेटी भी उनके साथ रहती है. दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखते हुए सादगी से जीना पसंद करते हैं.

ये भी पढ़ें- जितेंद्र ने चॉल में बिताया था बचपन, आज जुहू के 200 करोड़ के बंगले में हैं रहते, कहा- जब मेरे घर में पंखा लगा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com