- RCB ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ जीता मैच
- विराट कोहली ने लगाया जीत का चौका
- अनुष्का शर्मा का यूं आया रिएक्शन
RCB VS MI IPL 2020: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के रोमांच से भरे मैच में मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) को सुपर ओवर (IPL super Over) में हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और मुंबई इंडियन्स के बीच हुआ मुकाबला काफी दिलचस्प और रोमांच से भरपूर था. हालांकि, आखिरकार आरसीबी ने सुपर ओवर में जीत अपने नाम कर ली. आरसीबी की जीत पर विराट कोहली (Virat Kohli) की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का रिएक्शन आया है.

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma Instagram) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है. जिसमें उन्होंने आरसीबी (RCB) की जीत की तस्वीर शेयर करते हुए कहा, "प्रेग्नेंट लेडी के लिए खेल कुछ ज्यादा ही एक्साइटिंग था. क्या टीम है यह." अनुष्का शर्मा का यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर तीन विकेट पर 201 रन का मजबूत स्कोर बनाया था. मुंबई की टीम इसके जवाब में पांच विकेट पर 201 रन बनाकर मैच को सुपर ओवर तक पहुंचाया.
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही है कांग्रेस, इतनी तो श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
मुंबई ने 99 रन की बेहतरीन पारी खेलने वाले इशान किशन (Ishan Kishan) की बजाय कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) और हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को सुपर ओवर में बल्लेबाजी के लिये उतारा लेकिन नवदीप सैनी ने इस ओवर में केवल सात रन दिये. मुंबई की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने पहली तीन गेंदों में केवल दो रन दिये, लेकिन डिविलियर्स ने चौथी गेंद पर चौका लगा दिया. बुमराह ने यार्कर की तो डिविलियर्स एक रन ही ले पाये. ऐसे में विराट कोहली (Virat kohli) ने नीची रहती फुलटॉस पर विजयी चौका लगाया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं