विज्ञापन
This Article is From Oct 04, 2022

Video: बेटी वामिका की तस्वीर लेने पर रिपोर्टर पर भड़कीं अनुष्का शर्मा, गुस्से में एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन

बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जो अपने बच्चों की अक्सर खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. वहीं बहुत सी अभिनेत्रियां अपने बच्चों को लाइमलाइट और सोशल मीडिया से दूर रखना पसंद करती रहती हैं.

Video: बेटी वामिका की तस्वीर लेने पर रिपोर्टर पर भड़कीं अनुष्का शर्मा, गुस्से में एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन
बेटी वामिका की तस्वीर लेने पर रिपोर्टर पर भड़कीं अनुष्का शर्मा
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जो अपने बच्चों की अक्सर खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. वहीं बहुत सी अभिनेत्रियां अपने बच्चों को लाइमलाइट और सोशल मीडिया से दूर रखना पसंद करती रहती हैं. उनमें से एक अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी हैं. अनुष्का शर्मा ने पिछले साल बेटी वामिका को जन्म दिया था. इसके बाद से अभी तक उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा अपने किसी भी फैन को नहीं दिखाया है. ऐसे में बेटी की तस्वीर खींचने पर अब अभिनेत्री ने पैपराजी पर गुस्सा जाहिर किया है. 

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर Voompla ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनुष्का शर्मा का एक एयरपोर्ट वीडियो शेयर किया है. वीडियो में अभिनेत्री को ब्लैक ड्रेस में देखा जा सकता है. उन्होंने कोविड-19 के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए फेस मास्क भी लगाया हुआ है. वीडियो में अनुष्का शर्मा अपने स्टाफ के साथ नजर आ रही हैं. उन्हें वीडियो में पैपराजी पर गुस्सा करते हुए देखा जा सकता है. अनुष्का शर्मा ने यह गुस्सा तब जाहिर किया जब पैपराजी ने उनकी बेटी वामिका की तस्वीर लेने की कोशिश की. 

अभिनेत्री हाथ से इशारा करते हुए गुस्सा जाहिर कर रही हैं. वहीं अनुष्का शर्मा के स्टाफ का एक शख्स पैपराजी से उनकी बेटी तस्वीर लेने के लिए मना कर रहा है. सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. अभिनेत्री के फैंस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका को 11 जनवरी साल 2021 को जन्म दिया था. उनकी बेटी डेढ़ साल  से ज्यादा की हो चुकी हैं, लेकिन परिवार और करीबियों को छोड़कर किसी ने अनुष्का शर्मा की बेटी का चेहरा नहीं देखा है. 

आलिया भट्ट एयरपोर्ट पर व्हाइट कलर की आकर्षक ड्रेस में आईं नज़र

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anushka Sharma, Vamika, Anushka Sharma Daughter Vamika, Anushka Sharma Daughter, Virat Kohli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com