बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के बड़े बैनर वाली फिल्मों से बाहर होने की खबरों पर डायरेक्टर अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि अभिनेता के खिलाफ "सोचा समझा' अभियान चलाया जा रहा है जो अनुचित है. अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने इस तरह की खबरों के बावजूद "चुप" रहने के लिए कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की प्रशंसा भी की.
And by the way... when Producers drop Actors or vice versa they don't talk about it. It happens all the time. This campaign against Kartik Aryarn seems concerted to me and very bloody unfair. I respect his quiet.
— Anubhav Sinha (@anubhavsinha) June 3, 2021
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
हाल ही में ऐसी खबरें आयी थीं कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) करण जौहर द्वारा निर्मित ''दोस्ताना 2'' और शाहरुख खान की ''फ्रेडी'' जैसी फिल्मों से बाहर हो गए हैं. सिन्हा ने बृहस्पतिवार की रात ट्वीट कर कहा कि आमतौर पर निर्माता अपनी फिल्मों से अभिनेताओं को हटाने की चर्चा नहीं करते हैं.
अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने कहा, ‘‘... जब निर्माता अभिनेताओं को हटाते हैं या अभिनेता निर्माताओं को छोड़ते हैं तो वे इसके बारे में बात नहीं करते हैं. यह हर समय होता रहता है. कार्तिक आर्यन के खिलाफ यह अभियान मुझे सोचा समझा लगता है जो बहुत ही अनुचित है. मैं उनकी चुप्पी का सम्मान करता हूं."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं