विज्ञापन
This Article is From Feb 06, 2026

कौन हैं अंजू कृष्णा, ड्रग्स के साथ पकड़े जाने की हो रही चर्चा, 7 लोगों के साथ हिरासत में

अंजू कृष्णा की गिरफ्तारी के बाद तमिल और मलयालम इंडस्ट्री में हलचल मच गई है. जाने कौन हैं अंजू और किन फिल्मों में किया है काम.

कौन हैं अंजू कृष्णा, ड्रग्स के साथ पकड़े जाने की हो रही चर्चा, 7 लोगों के साथ हिरासत में
कौन हैं साउथ इंडियन एक्ट्रेस अंजू कृष्णा
नई दिल्ली:

तमिल और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस अंजू कृष्णा को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है. अंजू को एंटी-नारकोटिक्स इंटेलिजेंस यूनिट (ANIU) ने चेन्नई से अरेस्ट कर लिया है. उन समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें असिस्टेंट डायेरक्टर विंसी निवेथा भी शामिल हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार यानी 5 फरवरी को एंटी-नारकोटिक्स इंटेलिजेंस यूनिट (ANIU) की साउथ टीम ने वलसरवक्कम इलाके में छापेमारी की थी जिसके बाद इन स्टार्स को अरेस्ट किया गया. इतना ही नहीं टीम ने इनके पास से मेथामफेटामाइन (methamphetamine) और गांजा (Ganja) जैसे प्रतिबंधित ड्रग्स भी जब्त किए गए हैं.

कौन हैं अंजू, जिनकी गिरफ्तार से हुई हलचल?

31 साल की अंजू तमिल और मलायलम इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस हैं. आईएमडीबी की मुताबिक एक्ट्रेस ‘आकाशम कदन्न', ‘आरो', और ‘ओम वेल्लीमलाई' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. लेकिन सबसे ज्यादा पहचान उन्हें साल 2023 में रिलीज हुई ‘ओम वेल्लीमलाई' से मिली जिसे ओम विजय ने डायरेक्ट किया था. अंजू सोशल मीडिया पर भी अच्छी खासी एक्टिव रहती हैं और अपने फोटोशूट की तस्वीरें अक्सर इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं. इंस्टा पर अंजू के 24 हजार फॉलोअर्स हैं.

अंजू के अलावा और कौन-कौन हुआ अरेस्ट?

अंजू कृष्णा ने तमिल फिल्म वेल्लिमालई और कुछ मलयालम फिल्मों में काम किया है, जबकि विंसी निवेथा ने एक तमिल फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया है. पुलिस ने मुताबिक, ANIU (साउथ) टीम के इंस्पेक्टर जॉनी चेल्लप्पा को मिली टिप के बाद पुलिस ने नेसापक्कम के विग्नेश्वरन को पकड़ा और उससे पूछताछ की. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह पोरूर के पास कोवूर के वेंकटेश कुमार से नशीले पदार्थ खरीदता था.

पुलिस ने वेंकटेश कुमार के पास एक नकली ग्राहक भेजा और जब उसकी कार वलसरवक्कम में एक जगह के पास आई तो उसे रोक लिया. इसके बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली और उसके बाकी साथियों कार्तिक राजा, यशवंत, श्रीराम, अल्विबिनशा, विंसी निवेथा और साउथ एक्ट्रेस अंजू कृष्णा के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने 6 ग्राम मेथामफेटामाइन, 7 ग्राम OG गांजा, 15 ग्राम गांजा, एक स्मोकिंग बोंग, एक स्टैम्प और नौ मोबाइल फोन जब्त किए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anju Krishna, Anju Krishna Drugs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com