विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2025

थाईलैंड ट्रिप पर घायल हुआ ये एक्टर, बताया अब कैसी है हालत

शनिवार (29 मार्च) को लगी चोट के बावजूद, अभिनेता ने अपनी यात्रा जारी रखी और दोस्तों के साथ अपना समय बिताया. अब वे भारत लौट आए हैं और अपने इन-थिएटर स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म, अमोल पाराशर लाइव पर फिर से काम शुरू कर दिया है.

थाईलैंड ट्रिप पर घायल हुआ ये एक्टर, बताया अब कैसी है हालत
थाईलैंड ट्रिप पर घायल हुए अमोल
Social Media
नई दिल्ली:

अभिनेता अमोल पाराशर घायल हो गए हैं. थाईलैंड यात्रा के दौरान एक दुर्घटना में वह घायल हो गए और उनके पैर में चोट लग गई. अभिनेता ने प्रशंसकों को जानकारी देते हुए बताया कि वह अब ठीक हो रहे हैं. 'सरदार उधम' और 'ट्रिपलिंग' में शानदार काम कर मशहूर हुए अभिनेता ने बताया कि उन्हें पैर में चोट कैसे लगी. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना एक पगडंडी पर चलते समय हुई, जहां संतुलन बिगड़ गया और उनका पैर खुरदरी सतह से चोटिल हो गया. उनके पैर में घाव हो गया जिसके कारण उन्हें तुरंत स्थानीय क्लीनिक में जाना पड़ा, जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया.

अमोल ने इस घटना पर कहा, "यह सही तो नहीं था, मगर काम की वजह से मुझे इसका सामना करना पड़ा. इतना ही कह सकता हूं कि मैं थोड़ा ज्यादा ही रोमांच में आ गया था. मेरा पैर ठीक हो रहा है और मैं शुक्रगुजार हूं कि यह कोई गंभीर चोट नहीं थी."

शनिवार को लगी चोट के बावजूद, अभिनेता ने अपनी यात्रा जारी रखी और दोस्तों के साथ अपना समय बिताया. अब वे भारत लौट आए हैं और अपने इन-थिएटर स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म, अमोल पाराशर लाइव पर फिर से काम शुरू कर दिया है. पहला शो 'बेशर्म आदमी' पहले ही तीन हाउसफुल प्रदर्शन कर चुका है और दर्शकों के साथ ही फिल्म जगत के सितारे भी इसकी खूब तारीफ कर चुके हैं. अपकमिंग शो 4 अप्रैल को मुंबई में आयोजित है.

2025 अभिनेता के लिए एक महत्वपूर्ण साल है, जिसमें वह कई प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे. इसमें तान्या मानिकतला के साथ रोमांटिक फिल्म, निमरत कौर के साथ थ्रिलर सीरीज, द वायरल फीवर की वेब सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय' और उनके थिएटर वेंचर अमोल पाराशर लाइव भी शामिल हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amol Parashar, Amol Parashar Photos, Amol Parashar News, Amol Parashar Injured, Amol Parashar OTT, Amol Parashar Instagram, Amol Parashar Age. Amol Parashar Net Worth, Amol Parashar Movies, Amol Parashar Web Series
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com