विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2019

अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक को लेकर किया Tweet, बोले- पूत सपूत तो क्यूं धन संचय, पूत कपूत तो...

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) को लेकर एक ट्वीट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है.

Also Read in
अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक को लेकर किया Tweet, बोले- पूत सपूत तो क्यूं धन संचय, पूत कपूत तो...
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)
  • अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक को लेकर किया ट्वीट
  • खूब वायरल हो रहा है उनका ट्वीट
  • अभिषेक बच्चन के लिखे लेटर को किया शेयर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ट्विटर पर खासे एक्टिव रहते हैं और अपने ट्वीट की संख्या को भी याद रखते हैं. उन्होंने फिर से एक ट्वीट किया, जो खूब वायरल हो रहा है. अमिताभ बच्चन ने यह ट्वीट अपने बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) को लेकर किया है. उन्होंने अभिषेक बच्चन का लिखा हुआ एक लेटर भी ट्विटर पर पोस्ट किया है. यह लेटर अभिषेक बच्चन ने उस समय लिखा था, जब वो काफी छोटे थे और अमिताभ बच्चन काम के सिलसिले में घर से बाहर होते थे. अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं.

Housefull 4 Box Office Collection Day 21: अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 4' ने बनाया ये रिकॉर्ड, कर डाली ताबड़तोड़ कमाई

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) का लेटर पोस्ट करते हुए लिखा: "जब काम के सिलसिले में मैं लंबे समय के लिए बाहर था तो अभिषेक ने यह इंम्प्रेसिव लेटर लिखा था. पूत सपूत तो क्यूं धन संचय ; पूत कपूत तो क्यूं  धन संचय." अमिताभ बच्चन इस तरह अपने बेटे द्वारा लिखा गया यह लेटर फैन्स के साथ साझा किया. साथ ही अमिताभ बच्चन ने हमेशा की तरह अपने ट्वीट की संख्या को भी लिखा. यह उनका 3549 वां ट्वीट है. 

इस बॉलीवुड म्यूजिक डायरेक्टर को 1600 रुपये के पड़े तीन अंडे, ट्विटर पर यूं बताई दास्तां

बता दें कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) शो से धमाल मचा रहे हैं. शो को होस्ट करने के साथ ही वो प्रतियोगियों से भी बात-चीत करते हैं. इसके अलावा अमिताभ बच्चन को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा. इसकी जानकारी खुद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी थी. इन सबसे अलग अमिताभ बच्चन जल्द ही कई बॉलीवुड फिल्मों के जरिए पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं. इन फिल्मों में 'चेहरे', 'झुंड', 'ब्रह्मास्त्र' और 'गुलाबो सिताबो' में नजर आने वाले हैं.

VIDEO: Nawazuddin Siddiqui से NDTV की खास बातचीत...

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan Tweet, Abhishek Bachchan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com