अमिताभ बच्चन ने एक्शन फिल्मों में काम करने अपनी अलग पहचान बनाई है. अमिताभ बच्चन ने इंडस्ट्री में एक्शन हीरो के तौर पर अलग जगह बनाई थी. उन्हें हर फिल्म में कई स्टंट करने पड़ते थे. उस दौर में अमिताभ बच्चन और आज के समय में स्टंट के लिए अक्षय कुमार जाने जाते हैं. अक्षय कुमार एक बार अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में गए थे. जहां पर बिग बी ने अक्षय को फिल्म दोस्ताना के स्टंट के बारे में बताया था. वो बॉडी डबल की मदद लिए बिना खुद अपना स्टंट किया करते थे. एक बार दोस्ताना के सेट पर अमिताभ बच्चन ने दोस्ताना फिल्म में हेलीकॉप्टर पर लटककर स्टंट किया था. जिसके बारे में उन्होंने अक्षय को बताया था. उनका ये वीडियो खूब वायरल हो गया था.
अमिताभ बच्चन की हो गई थी हालत खराब
अक्षय कुमार ने बिग बी से स्टंट के बारे में पूछा. जिसके बाद अमिताभ बच्चन कहते हैं हमने छोटे-मोटे स्टंट किए हैं. ज्यादा से ज्यादा हम हेलिकॉप्टर पर लटके हैं. उसमें तार-वार से बांध देते हैं आपको. बेल्ट होती है तार के साथ और हेलीकॉप्टर का डंडा होता है उस पर तार लगी होती है, जिसे पकड़कर लटकना होता है. कभी कभी क्या होता है सर गलत चीज हो जाती है. हेलिकॉप्टर जब हवा में टर्न होता है तो जी फोर्स चार गुना हो जाता है. उन्होंने मुझे समझाया कि फोर्स थोड़ा ज्यादा हो जाएगा आपको सहना पड़ेगा. जब भी आपको लगे कुछ गड़बड़ हो रही है या संकट आ रहा है तो अपने पैर क्रिस क्रॉस कर दीजिएगा. हमको हिंट मिल जाएगा कि कुछ गड़बड़ है. हम चले तो गए और जैसे ही हेलिकॉप्टर घूमा तो तार टूट गए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बिग बी ने आगे बताया- हम उस पर अपने बल से लटके हैं और इंडिकेशन दे रहे हैं और उन्होंने सुना ही नहीं. हेलीकॉप्टर ऊपर चला गया.
फैंस हुए खुश
अमिताभ बच्चन की ये वीडियो देखकर उनके फैंस खुश हो रहे हैं. वो स्टंट को लेकर उनकी तारीफ कर रहे हैं. एक ने लिखा- उस टाइम पर ऐसा स्टंट करना कमाल की बात थी. एक ने लिखा- मुझे तो ये सुनकर ही डर लग रहा है. इस बात पर अक्षय कुमार भी हंसते नजर आए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं