अमिताभ बच्चन हर संडे के दिन अपने फैन्स से मिलते हैं. इस मुलाकात का वीडियो किसी ना किसी वजह से हमेशा सुर्खियां बटोरता है. कभी बिग बी के पड़ोसी भी खिड़की पर आकर लाइम लाइट में आ जाते हैं तो कभी बिग बी के फैन्स कुछ ऐसा कर जाते हैं कि वीडियो वायरल हो जाता है. इस बार वीडियो वायरल होने की कुछ और ही वजह है. ये वजह है बिग बी के हाथ में नजर आया एक पोस्टर. इस पोस्टर पर जो लिखा था उस पर सभी की नजर गई. अगर आप भी इस पोस्टर को देखकर हैरान हुए हैं तो हम बता देते हैं कि इसकी असलियत क्या है.
बिग कह रहे सपोर्ट मी?
पैपराजी अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में बिग बी के हाथ में एक पोस्टर दिखा. इस पोस्टर पर लिखा था, मुझे सपोर्ट करिए! मेरे ससुराल वाले मेरी वाइफ को भेज नहीं रहे हैं. 1992 ए लव मैरिज. बिग बी के हाथ में ये पोस्टर सबको हैरान कर गया कि ये चक्कर क्या है? लेकिन इसका बिग बी से कोई कनेक्शन नहीं था. दरअसल ये एक फिल्म से जुड़ा पोस्टर था जो कि 13 फरवरी को थियेटर्स में आ रही है.
बिग बी थोड़ी देर इस पोस्टर को पकड़े नजर आते हैं फिर वापस लौटा देते हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो इंटरनेट यूजर्स ने जया बच्चन को निशाने पर ले लिया. एक यूजर ने लिखा, जैसी आपकी बीवी है उसे ससुराल में ही रहने दो. घर में शांत माहौल रहेगा. एक ने लिखा, जब पत्नी जया बच्चन हो तो दूर रहने में ही भलाई है. एक ने कमेंट किया, आपको तो खुश होना चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं