विज्ञापन
This Article is From Sep 05, 2020

अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट, कहा- जुड़वा भाई लेकिन हमारी किस्मत...

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट, कहा- जुड़वा भाई लेकिन हमारी किस्मत...
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का पोस्ट वायरल
  • अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट
  • अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर कान को लेकर लिखा दिलचस्प पोस्ट
  • अमिताभ बच्चन का इंस्टाग्राम पोस्ट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर छाए हुए हैं. वह अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर कविताएं, विचार, फोटो और वीडियो साझा कर फैंस से जुड़े रहते हैं. हाल ही में अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर कान को लेकर एक विचार शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कान को लेकर एक दिलचस्प सच शेयर किया है. अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम से पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ...'कान की व्यथा'... इस पोस्ट के जरिए उन्होंने कान की दुख को शेयर करते हुए लिखा-  मैं हूँ कान... हम दो हैं... जुड़वा भाई... लेकिन हमारी किस्मत ही ऐसी है कि आज तक हमने अपने दूसरे भाई को देखा तक नहीं. अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और इस बात का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि इस पर अब तक 30 हजार से अधिक लाइक्स और हजार से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं. 
 

???????? ???????? ???????? ???????? ???????? ???????? *...कान की व्यथा...* मैं हूँ कान... हम दो हैं... जुड़वां भाई... लेकिन हमारी किस्मत ही ऐसी है कि आज तक हमने अपने दूसरे भाई को देखा तक नहीं ????... पता नहीं.. कौन से श्राप के कारण हमें विपरित दिशा में चिपका कर भेजा गया है ????... दु:ख सिर्फ इतना ही नहीं है... हमें जिम्मेदारी सिर्फ सुनने की मिली है.. गालियाँ हों या तालियाँ.., अच्छा हो या बुरा.., सब हम ही सुनते हैं... धीरे धीरे हमें *खूंटी* समझा जाने लगा... चश्मे का बोझ डाला गया, फ्रेम की डण्डी को हम पर फँसाया गया... ये दर्द सहा हमने... क्यों भाई..??? *चश्मे का मामला आंखो का है* *तो हमें बीच में घसीटने का* *मतलब क्या है...???* हम बोलते नहीं तो क्या हुआ, सुनते तो हैं ना... हर जगह बोलने वाले ही क्यों आगे रहते है....??? बचपन में पढ़ाई में किसी का दिमाग काम न करे तो *मास्टर जी हमें ही मरोड़ते हैं ????...* जवान हुए तो आदमी,औरतें सबने सुन्दर सुन्दर लौंग, बालियाँ, झुमके आदि बनवाकर हम पर ही लटकाये...!!! *छेदन हमारा हुआ,* *और तारीफ चेहरे की ...!* और तो और... श्रृंगार देखो... आँखों के लिए काजल... मुँह के लिए क्रीमें... होठों के लिए लिपस्टिक... हमने आज तक कुछ माँगा हो तो बताओ... कभी किसी कवि ने, शायर ने कान की कोई तारीफ की हो तो बताओ... इनकी नजर में आँखे, होंठ, गाल, ये ही सब कुछ है... *हम तो जैसे किसी मृत्युभोज की* *बची खुची दो पूड़ियाँ हैं..,* जिसे उठाकर चेहरे के साइड में चिपका दिया बस... और तो और, कई बार *बालों के चक्कर में* *हम पर भी कट लगते हैं* ... हमें डिटाॅल लगाकर पुचकार दिया जाता है... बातें बहुत सी हैं, किससे कहें...??? कहते है दर्द बाँटने से मन हल्का हो जाता है... आँख से कहूँ तो वे आँसू टपकाती हैं...नाक से कहूँ तो वो बहाता है... मुँह से कहूँ तो वो हाय हाय करके रोता है... और बताऊँ... *पण्डित जी का जनेऊ,* *टेलर मास्टर की पेंसिल,* *मिस्त्री की बची हुई गुटखे की पुड़िया* सब हम ही सम्भालते हैं... और आजकल ये नया नया *मास्क* का झंझट भी हम ही झेल रहे हैं... कान नहीं जैसे पक्की खूँटियाँ हैं हम... और भी कुछ टाँगना, लटकाना हो तो ले आओ भाई... तैयार हैं हम दोनों भाई...!¡! ???????????????? ~ pr pan

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on

अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. और यूजर इस पर भर- भर के कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, आप हमारे शिक्षक. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा अमित जी आपका कोई जवाब नहीं. बता दें कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) बीते 11 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. एक्टर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके फैंस ने जल्द से जल्द स्वस्थ होने के लिए खूब प्रार्थनाएं भी की थीं.

एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन Amitabh Bachchan) इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग में बिजी हैं. कोरोना के बीच सभी सावधानियों को बरतते हुए केबीसी की शूटिंग शुरू कर दी गई है. अमिताभ बच्चन जल्द ही फिल्म 'झुंड', 'चेहरे' और 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आने वाले हैं. 'झुंड' में जहां बिग बी एक कोच की भूमिका अदा करेंगे तो वहीं चेहरे में वह इमरान हाशमी के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan Tweet, Amitabh Bachchan Twitter, Bachchan Bitter Truth About Life
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com