विज्ञापन

जया भादुड़ी और अमिताभ बच्चन की वो फिल्म जो भारत में रही फ्लॉप, विदेश में सुपरहिट, एक थिएटर में चली 590 दिन

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने इस फिल्म में इन्वेस्टमेंट की थी लेकिन उनका पैसा डूब गया. भारत में फिल्म भाव नहीं मिला लेकिन विदेश में इसे खूब पसंद किया गया.

जया भादुड़ी और अमिताभ बच्चन की वो फिल्म जो भारत में रही फ्लॉप, विदेश में सुपरहिट, एक थिएटर में चली 590 दिन
अभिमान में दिखी थी अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की एक अलग केमिस्ट्री
Social Media
नई दिल्ली:

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन कुछ गिनती की ही फिल्मों में साथ नजर आए हैं. इनमें गुड्डी, चुपके चुपके, सिलसिला, शोले...कुछ और नाम शामिल हैं. आप कह रहे होंगे ये तो बड़ी ही चर्चित फिल्में रही हैं. इन्हीं में से एक थी अभिमान. ये फिल्म भारत में तो खास नहीं चली लेकिन इसके गाने काफी पॉपुलर हुए थे. इनमें 'तेरे मेरे मिलन की ये रैना', 'पिया बिना बिना' जैसे क्लासिक शामिल हैं. 27 जुलाई 1973 को रिलीज हुई इस फिल्म को रिलीज हुए 53 साल हो गए हैं.

53 साल पहले आई ये फिल्म भारत में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के लिए नुकसान का सौदा साबित हुई थी. क्योंकि दोनों ने इसमें इन्वेस्टमेंट की थी और रिटर्न के नाम पर नुकसान ही मिला था. इस फिल्म को AMIYA नाम के प्रोडक्शन हाउस तले रिलीज किया गया था. AMI मतलब अमिताभ और YA मतलब जया. जाहिर है इस प्रोजेक्ट से काफी उम्मीदें थीं लेकिन नतीजे वैसे नहीं रहे.

भारत में फ्लॉप और विदेश में सुपर हिट

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी का करिश्मा भारत में नहीं चल पाया लेकिन श्रीलंका में हल्ला बोल गया. ये फिल्म वहां बड़ी हिट साबित हुई और आपका जानकर हैरानी होगी कि कोलंबो के एम्पायर सिनेमा में ये फिल्म 590 दिन तक चली थी. इस लंबी पारी से आप वहां अमिताभ बच्चन की फैन फॉलोइंग का अंदाजा लगा सकते हैं. जिस फिल्म को भारत में पसंद नहीं किया गया वह श्रीलंका में दर्शकों की पहली पसंद बनी. इस फिल्म से जुड़ा एक और दिलचस्प फैक्ट ये है कि पहले इसे 'राग रागिनी' नाम दिया रहा था लेकिन बाद में अभिमान ही फाइनल किया गया.

किशोर कुमार की जिंदगी से इंस्पायर्ड थी फिल्म!

फिल्म मेकर ऋषिकेश मुखर्जी ने एक बार कहा था कि ये फिल्म किशोर कुमार और उनकी पत्नी रूमा गुहा ठाकुर्ता के टूटते रिश्ते से प्रेरित थी. इसके अलावा इस फिल्म को 'ए स्टार इज बॉर्न' का रीमेक भी बताया जाता है. बता दें जिस वक्त इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई उस वक्त जया भादुड़ी टॉप एक्ट्रेस हुआ करती थीं और जबतक फिल्म पूरी हुई अमिताभ बच्चन उनसे बड़े सितारे बनकर उभरे थे.

यह भी पढ़ें: 3080 करोड़ की फिल्म दे चुके डायरेक्टर की फेवरेट है भारत की ये 71 साल पुरानी मूवी, बोले-इसने मुझे हैरान कर दिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhimaan, Amitabh Bachchan, Jaya Bachchan, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com