बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को लेकर बड़ी खबर आ रही है. उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. उनके बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने यह जानकारी दी. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) कोरोना वायरस पॉजिटिव होने के कारण नानावती अस्पताल में भर्ती थे. उनका ताजा कोरोना वायरस टेस्ट नेगेटिव आया था, जिसके कारण उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई. अमिताभ बच्चन 23 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे. उन्होंने बीते 11 जुलाई को यह जानकारी दी थी कि वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इस खबर के कुछ दिन बाद ही अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने भी ट्वीट कर कहा था कि उनका कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आया है.
जरीन खान ने 'लगदी लाहौर दी आ' सॉन्ग पर यूं किया धमाकेदार डांस, वायरल हुआ थ्रोबैक Video
my father, thankfully, has tested negative on his latest Covid-19 test and has been discharged from the hospital. He will now be at home and rest. Thank you all for all your prayers and wishes for him.
— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) August 2, 2020
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने इस संबंध में ट्वीट किया: "मेरे पिता, शुक्र है, उनका ताजा कोविड 19 (Covid 19) टेस्ट नेगेटिव आया है, जिसके कारण उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. वह अब घर पर रहेंगे और आराम करेंगे. आपकी सभी की प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद."
I, Unfortunately due to some comorbidities remain Covid-19 positive and remain in hospital. Again, thank you all for your continued wishes and prayers for my family. Very humbled and indebted. ????????
— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) August 2, 2020
I'll beat this and come back healthier! Promise. ????????
अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने आगे लिखा: मैं, दुर्भाग्यवश अभी अस्पताल में रहूंगा. मैं फिर से आप सभी को मेरे परिवार के लिए जारी शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देता हूं मैं इसे जल्द हरा दूंगा और स्वस्थ होकर लौटूंगा. यह वादा है." अभिषेक बच्चन के इस ट्वीट पर फैन्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.
आफताब शिवदसानी बने पिता, फोटो शेयर कर बोले- स्वर्ग का एक टुकड़ा... देखें Photo
.. this news is incorrect , irresponsible , fake and an incorrigible LIE !! https://t.co/uI2xIjMsUU
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 23, 2020
बता दें कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के अलावा उनके बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) , बहू ऐश्वर्या राय और पोती अराध्या बच्चन भी उसी अस्पताल में कोरोना के इलाज के लिए एडमिट थीं. हालांकि, ऐश्वर्या राय और अराध्या बच्चन का कोरोना टेस्ट कुछ दिनों पहले नेगेटिव आया, जिससे उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था.
राजपाल यादव भी चले धर्मेंद्र और सलमान खान की राह, खेत में ट्रैक्टर चलाते दिखे- देखें Video
अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अपनी बेटी के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए लिखा था, "आप सभी का दुआओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. आपका सदा ऋणी रहूंगा. ऐश्वर्या और अराध्या का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आ गया है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. वे अब घर पर रहेंगे." इससे कुछ दिन पहले खबरें आई थीं कि अमिताभ की कोरोना वायरस टेस्ट नेगेटिव आया है. इन खबरों पर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने काफी गुस्से में रिएक्शन दिया था. उन्होंने लिखा था: "यह खबर गलत, गैरजिम्मेदार, फर्जी और झूठ है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं