- आलिया भट्ट ने जामिया के छात्रों का किया सपोर्ट
- इंस्टाग्राम पर पोस्ट की फोटो
- फोटो पोस्ट कर कही ये बात
नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) के खिलाफ जामिया मिल्लिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) विश्वविद्यालय के छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद और पुलिस द्वारा छात्रों के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार पर जनता के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. देश के लगभग सभी महत्वपूर्ण विश्वविद्यालयों के छात्र जामिया के छात्रों का समर्थन कर रहे हैं. अब जामिया मिल्लिया के छात्रों को बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का समर्थन मिला है. आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ फोटो शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने संविधान की प्रस्तावना की फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है. फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है, "स्टूडेंट्स से कुछ सीखो." एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, बॉलीवुड सेलेब्रिटीज स्वरा भास्कर (Swara Bhasker), ओनिर, ऋचा चड्ढा, जीशान अय्यूब (Zeeshan Ayyub) और फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) समेत कई सितारे इस कानून का विरोध कर रहे हैं और छात्रों को सपोर्ट कर रहे हैं.

बता दें, नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) के खिलाफ दिल्ली के सीलमपुर इलाके में प्रदर्शन हुआ. प्रदर्शन करने के लिए वहां करीब 2,000 लोग इकट्ठा हुए थे. भीड़ ने सीलमपुर टी पॉइंट से जाफराबाद टी प्वाइंट के बीच पथराव किया. प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान पुलिस चौकी को भी आग के हवाले कर दिया. कई बसों में तोड़फोड़ भी की. इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. पूरे इलाके में फोर्स तैनात कर दी गई है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं