विज्ञापन
This Article is From Jan 31, 2023

जय-वीरू जैसी है इन हॉलीवुड और बॉलीवुड स्टार्स की दोस्ती, एक दूजे पर लुटाते हैं जान

बॉलीवुड-हॉलीवुड के कुछ सितारों की दोस्ती इतनी गहरी है कि उनके चर्चे आए दिन होते रहते हैं.

जय-वीरू जैसी है इन हॉलीवुड और बॉलीवुड स्टार्स की दोस्ती, एक दूजे पर लुटाते हैं जान
बहुत गहरी है इन हॉलीवुड और बॉलीवुड स्टार्स की दोस्ती
नई दिल्ली:

Bollywood-Hollywood Stars Friendship: बॉलीवुड में कई सितारों की दोस्ती के किस्से तो आप जानते ही होंगे. उनके बीच के बॉन्ड की चर्चा हर तरफ होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड (Bollywood) के कई स्टार्स ऐसे हैं, जिनकी हॉलीवुड (Hollywood) स्टार्स के साथ गहरी दोस्ती है. आपस में ये सितारे अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. आए दिन उनकी दोस्ती की चर्चाएं होती हैं. तो क्या आप भी जानना चाहते हैं कि बॉलीवुड और हॉलीवुड के किन सितारों के बीच जबरदस्त फ्रेंडशिप कनेक्शन है. चलिए जानते हैं...

ऐश्वर्या राय बच्चन और ईवा लोंगोरिया 

आप सब यह तो जानते ही होंगे कि ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) हॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं. जहां उनकी कई सितारों के साथ खूब जमती है. लेकिन ईवा लोंगोरिया (Eva Longoria) के साथ उनकी फ्रेंडशिप काफी फेमस है. सुंदरता के मामले में दोनों ही एक्ट्रेस गजब की खूबसूरत हैं. दोनों ही एक इंटरनेशनल ब्यूटी ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर रह चुकी हैं. कई बार दोनों एक साथ घूमते हुए देखी गई हैं. पिछले साल हुए कान फिल्म फेस्टिवल में भी दोनों एक-दूसरे के बच्चों से दुलार करते देखी गई थीं. 

आलिया भट्ट और गैल गैडोट 

कुछ समय पहले ही आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग पूरी की है. इस मूवी में उनके साथ गैल गैडोट (Gal Gadot) भी हैं. फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच स्पेशल बॉन्ड बना है. शूटिंग के दौरान आलिया प्रेगनेंट थीं. कहा जाता है कि इस दौरान गैल उनका काफी ख्याल रखा करती थीं.पिछले साल जब आलिया मां बनीं तो गैल ने उन्हें बधाई भी दी थी.

दीपिका पादुकोण और विन डीजल 

दीपिका पादुकोण और विन डीजल (Deepika Padukone and Vin Diesel) भी एक-दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. फिल्म 'xXx: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में एक साथ काम करने के बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे. आपको बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका के रिलेशनशिप को लेकर बात करने वाले पहले शख्स विन डीजल ही थे.

प्रियंका चोपड़ा और मेघन मार्कल 

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और मेघन मार्कल (Priyanka Chopra and Meghan Markle) की दोस्ती भी काफी पॉपुलर है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की मुलाकात एक टीवी प्रोग्राम के दौरान हुई थी. तब से दोनों एक-दूसरे को जानते हैं. पिछले कुछ सालों में उनकी दोस्ती काफी स्ट्रान्ग हुई है. कई बार दोनों को अलग-अलग इंटरव्यू के दौरान एक-दूसरे की बातें करते हुए देखा गया है. 

अनुपम खेर और रॉबर्ट डेनिरो 

दिग्गज एक्टर अनुपम खेर की दोस्ती हॉलीवुड के दिग्गज स्टार रॉबर्ट डी नीरो (Anupam Kher and Robert Deniro) के साथ है. दोनों ने 'सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक' में एक साथ काम किया था. तभी से दोनों अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. एक-दूसरे के देशों में जाने पर वे अक्सर मिलते हैं. उनकी कई फोटोज भी साथ में देखने को मिली हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alia Bhatt, Gal Gadot, Aishwarya Rai, Meghan Markle, Bollywood Hollywood Friendship, Bollywood Stars Best Friends In Hollywood, Bollywood Hollywood Stars Best Friends, Bollywood Hollywood Stars Who Are Best Friends, Priyanka Chopra Meghan Markle, Aishwarya Rai Eva Longoria, Alia Bhatt Gal Gadot, Anupam Kher Robert Deniro, Deepika Padukone And Vin Diesel, Bollywood Hollywood Stars Friendship
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com