कुछ दिनों पहले पूजा एंटरटेनमेंट और अक्षय कुमार की 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' का टीजर रिलीज हुआ था और फिल्म के टीजर ने दर्शकों के बीच हलचल मचा दी थी. फाइनली फिल्म का ट्रेलर हम सबके बीच रिलीज हो गया है और इसने सभी को काफी प्रभावित किया है. रिलीज होने के 24 घंटों के भीतर इसको काफी व्यूज मिल गए है और हर जगह फिल्म की चर्चा हो रही है.
यह फिल्म एक रियल लाइफ हीरो स्वर्गीय श्री जसवंत गिल के जीवन पर आधारित है, जिनके किरदार में अक्षय कुमार नजर आ रहे हैं. उन्होंने नवंबर 1989 में रानीगंज में बाढ़ वाली कोयला खदान में फंसे खनिकों को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. इस मिशन को दुनिया के सबसे सफल बचाव अभियानों में से एक के रूप में दर्ज किया जा चुका है. फिल्म का ट्रेलर काफी प्रभावशाली है और हर कोई अब इस पूरी घटना के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक है.
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
पूरी फिल्म अक्षय कुमार अपने कंधो पर लेकर बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं. उनके लुक की भी काफी सराहना हो रही है. कोयला खदान में फंसे खनिकों को बचाने के लिए जसवंत गिल के रूप में उनका दृढ़ संकल्प और साहस फिल्म का मुख्य आकर्षण है. अक्षय कुमार ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि रियल लाइफ कहानी को बड़े परदे पर उनसे बेहतर कोई नहीं दिखा सकता. ट्रेलर में हमने जसवंत गिल के नए बचाव तकनीक के बारे में भी बताया गया है जिसका पहली बार उपयोग किया गया था.
ट्रेलर में परिणीति चोपड़ा जसवंत गिल की बीवी के रूप में नज़र आयी हैं. उनके साथ साथ फिल्म में कुमुद मिश्रा, राजेश शर्मा, पवन मल्होत्रा, रवि किशन जैसे बेहद प्रतिभाशाली सहायक कलाकारों की झलक भी ट्रेलर में दिखाई गई है. ट्रेलर में आप देखेंगे खनिकों के फंसने वाले क्षण जिन्हे देखकर आपका दिल दहल जायेगा. अक्षय कुमार का पानी का शॉट आपको प्रभावित करेगा और यह सब देखकर फिल्म को सिनेमाघर में देखने का उत्साह बढ़ जायेगा.
वाशु भगनानी प्रस्तुत, पूजा एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन- 'मिशन रानीगंज' को वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और अजय कपूर की पावरहाउस टीम द्वारा प्रोड्यूस किया गया है और इसको टीनू सुरेश देसाई ने डायरेक्ट किया है. फिल्म 6 अक्टूबर, 2023 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं