विज्ञापन
This Article is From May 29, 2017

पत्नी से चोरी-छिपे यह काम करते हैं अक्षय कुमार, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान!

अपकमिंग फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने इस बात का खुलासा किया कि वे पत्नी ट्विंकल खन्ना से छिपकर क्रिकेट मैच देखते हैं.

पत्नी से चोरी-छिपे यह काम करते हैं अक्षय कुमार, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान!
2001 में शादी के बंधन में बंधे थे अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना.
  • पत्नी ट्विंकल खन्ना से छिपकर क्रिकेट देखते हैं अक्षय कुमार.
  • विराट कोहली, युवराज सिंह और अजिंक्य रहाणे हैं अक्षय के पसंदीदा क्रिकेटर.
  • अक्षय की अगली फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' 11 अगस्त को रिलीज होगी.
नई दिल्ली: समय के पाबंद रहने वाले बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेताओं में से एक अक्षय कुमार को क्रिकेट से इतना लगाव है कि वह कभी-कभी अपने अनुशासित दिनचर्या में ढीलापन भी दिखाते हैं और अपनी अभिनेत्री पत्नी ट्विंकल खन्ना से छिप कर मैच देखते हैं. यह सभी जानते हैं कि अपने सोने और उठने के वक्त को लेकर अक्षय समय के बेहद पाबंद हैं. वह सुबह चार बजे उठ जाते हैं और रात को नौ बजे सो जाते हैं, लेकिन क्रिकेट के लिए वह इसे कभी-कभी टाल भी देते हैं. चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे अभ्यास मैच के दौरान टेलीविजन चैनल 'स्टार स्पोर्ट्स' के सेट पर अपनी आगामी फिल्म 'टॉयलेट : एक प्रेम कथा' के प्रचार के लिए पहुंचे अक्षय ने यह खुलासा किया.
 

अक्षय ने कहा, "मैं और ट्विंकल समय के पाबंद हैं और रात को हम नौ बजे सो जाते हैं. लेकिन कभी-कभी मैं देर रात तक क्रिकेट मैच देखता हूं. कुछ मैच 11 और 12 बजे तक चलते हैं और इसलिए मैं ट्विंकल से छिप कर अपने आई-पैड पर मैच देख लेता हूं."

पसंदीदा क्रिकेट खिलाड़ी के बारे में पूछे जाने पर अक्षय ने कहा, "सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में किसी एक का नाम लेना मुश्किल हैं. हालांकि, मुझे विराट कोहली, युवराज सिंह और अजिंक्य रहाणे का खेल अच्छा लगता है."
 

अक्षय की आगामी फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' 11 अगस्त, 2017 को रिलीज होगी. उनके साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर को भी मुख्य भूमिका में देखा जाएगा. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Twinkle Khanna, Toilet Ek Prem Katha, Akshay Kumar Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com