विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2021

मां के निधन पर पीएम मोदी ने अक्षय कुमार को लिखा खत, बोले- यह दिन कभी नहीं आना चाहिए था...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्षय कुमार को चिट्ठी लिखकर उनकी मां के निधन पर शोक व्यक्त किया है, जिसे अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया में शेयर किया है.

मां के निधन पर पीएम मोदी ने अक्षय कुमार को लिखा खत, बोले- यह दिन कभी नहीं आना चाहिए था...
पीएम मोदी ने अक्षय कुमार को लिखा खत
नई दिल्ली:

अक्षय कुमार, जिन्होंने काफी संघर्ष करके बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है, उनके लिए यह बड़े ही दुख की घड़ी है, क्योंकि उन्होंने बीते 8 सितंबर को अपनी मां अरुणा भाटिया को हमेशा के लिए खो दिया है. अक्षय कुमार को बहुत से लोगों ने शोक संदेश भेजे हैं और इसमें से एक संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी है. प्रधानमंत्री मोदी ने अक्षय कुमार को एक चिट्ठी लिखकर उनकी मां के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं. अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी की यह चिट्ठी सोशल मीडिया में शेयर भी की है.

अक्षय कुमार ने जो प्रधानमंत्री के शोक संदेश वाली चिट्ठी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है, उसमें प्रधानमंत्री ने लिखा है कि, "मेरे प्रिय अक्षय! यदि मुझे यह चिट्ठी नहीं लिखनी होती, तो वह सबसे अच्छा होता. इस दुनिया में ऐसा वक्त कभी नहीं आना चाहिए था. आपकी माताजी अरुणा भाटिया के देहांत की खबर सुनकर मुझे बड़ा दुख हुआ है. आपकी मां आपके साथ आपके मेहनत और संघर्ष के साथ आपकी सफलता के पलों में भी खड़ी रहीं. साथ ही जीवन में जब भी आपने खुद को हतोत्साहित महसूस किया है, तब भी आपकी मां ने आपका हमेशा साथ दिया. उनकी यादों को और उनकी विरासत को आप संभाल कर रखें और उन्हें हमेशा गर्व महसूस कराते रहें".

अक्षय कुमार ने इसके कैप्शन में लिखा है कि आप सभी के शोक संदेशों के लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं. मैं माननीय प्रधानमंत्री को भी मेरे दिवंगत माता-पिता के लिए वक्त निकालने और अपनी भावनाओं को प्रकट करने के लिए धन्यवाद देता हूं. सुकून देने वाले ये शब्द हमेशा मेरे साथ रहेंगे, जय अंबे. अक्षय कुमार के इस पोस्ट पर फैंस भी उनकी मां को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Akhsya Kumar Post, Aruna Bhatia, Pm Modi Letter To Akshay Kumar, Akshay Kumar Video, Akshay Kumar Viral Video, Akshay Kumar Latest Photo, Akshay Kumar New Post, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com