विज्ञापन

'भूत बंगला' के नए गाने 'तू ही दसदा' का टीजर रिलीज, अक्षय-वामिका की दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री, Arijit Singh ने दी है  रूहानी आवाज 

Bhoot Bangla Tu Hi Disda Teaser out : गाने के टीजर में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी के बीच एक खूबसूरत रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. टीजर में दोनों एक झरने के सामने खड़े नजर आ रहे हैं, जहां वे एक-दूसरे में पूरी तरह खोए हुए दिखाई दे रहे हैं.

'भूत बंगला' के नए गाने 'तू ही दसदा' का टीजर रिलीज, अक्षय-वामिका की दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री, Arijit Singh ने दी है  रूहानी आवाज 
'भूत बंगला' के नए गाने 'तू ही दसदा' का टीजर रिलीज
नई दिल्ली:

Bhoot Bangla Tu Hi Disda Teaser out : बॉलीवुड में इन दिनों हॉरर और कॉमेडी का जॉनर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. ऐसे में अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. फिल्म के टीजर ने जहां दर्शकों को हंसी और डर का मजेदार कॉम्बिनेशन दिखाया, वहीं अब इसके गानों ने भी लोगों का ध्यान खींचना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में फिल्म के नए रोमांटिक गाने 'तू ही दसदा' का टीजर रिलीज कर दिया गया है. 

इस गाने के टीजर में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी के बीच एक खूबसूरत रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. टीजर में दोनों एक झरने के सामने खड़े नजर आ रहे हैं, जहां वे एक-दूसरे में पूरी तरह खोए हुए दिखाई दे रहे हैं. चारों ओर पहाड़ों की सुंदर वादियां इस सीन को और भी खास बना रही हैं. वामिका गब्बी साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं, जबकि अक्षय कुमार अपने सिग्नेचर रोमांटिक स्टाइल में दिख रहे हैं. दोनों की बॉंडिंग और एक्सप्रेशन्स गाने को खास बना रहे हैं.

गाने को मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है. खास बात यह है कि अरिजीत सिंह अब प्लेबैक सिंगिंग से रिटायर हो चुके हैं, लेकिन उनके पहले रिकॉर्ड किए गए गाने अब धीरे-धीरे रिलीज हो रहे हैं. ऐसे में 'तू ही दसदा' को उनके फैंस के लिए एक खास तोहफा माना जा रहा है.

अगर फिल्म के टीजर की बात करें तो 'भूत बंगला' का टीजर पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा बटोर चुका है. कहानी मंगलपुर नाम के एक गांव के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां 'वधुसुर' नाम का भूत होने की बात कही जाती है. यही वजह है कि वहां कोई भी शादी करने से डरता है. इस दिलचस्प कहानी के बीच परेश रावल और राजपाल यादव जैसे कलाकारों की कॉमिक टाइमिंग फिल्म को और मजेदार बनाती है. वहीं, तब्बू, वामिका गब्बी और मिथिला पालकर की मौजूदगी फिल्म में और रंग भरती है. 'भूत बंगला' फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhoot Bangla, Bhoot Bangla 2026, Bhoot Bangla Latest, Bhoot Bangla News So, Bhoot Bangla Budget
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com