विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2018

आप भी खरीद सकते हैं 'रुस्तम' में अक्षय की पहनी नौसेना की वर्दी, यहां लग रही बोली

एक्टर अक्षय कुमार फिल्म रुस्तम में पहनी अपनी नौसेना की वर्दी को धर्मार्थ कार्य के लिए नीलाम कर रहे हैं. इस नीलामी से मिली रकम का इस्तेमाल पशु कल्याण के लिए किया जाएगा.

आप भी खरीद सकते हैं 'रुस्तम' में अक्षय की पहनी नौसेना की वर्दी, यहां लग रही बोली
फिल्म 'रुस्तम' में एक्टर अक्षय कुमार
  • अक्षय करने जा रहे नेक काम
  • 'रुस्तम' में पहनी वर्दी की होगी नीलामी
  • ट्वीट करके दी जानकारी
नई दिल्ली: एक्टर अक्षय कुमार फिल्म रुस्तम में पहनी अपनी नौसेना की वर्दी को धर्मार्थ कार्य के लिए नीलाम कर रहे हैं. इस नीलामी से मिली रकम का इस्तेमाल पशु कल्याण के लिए किया जाएगा. 'रुस्तम' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले अक्षय ने गुरुवार को फिल्म की एक तस्वीर ट्वीट की. इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'फिल्म रुस्तम में मेरे द्वारा पहनी वर्दी को जीतें. बोली 26 मई को बंद हो जाएगी.' उन्होंने लिखा, "सभी को नमस्ते, मैं यह घोषणा करते हुए रोमांचित हूं कि आप असल नौसेना की वर्दी जीतने के लिए बोली लगा सकते हैं जिसे मैंने रुस्तम में पहना था. 

फनी अंदाज में एक्सरसाइज करते दिखे अक्षय कुमार, इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो

अक्षय ने यह भी बताया कि बोली लगने वाले पैसे का वह कहां यूज करेंगे. अक्षय ने कहा, ''नीलामी की रकम पशु बचाव और कल्याण के कार्य में दी जाएगी. बोली लगाने के लिए 'डब्ल्यूडब्ल्यू डॉट साल्टस्काउट डॉट कॉम' पर क्लिक करना होगा." अक्षय ने ‘रुस्तम’ में उनकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता है.
सच्ची घटना से प्रेरित इस फिल्म के डायरेक्टर नीरज पांडे हैं. यह फिल्म 1959 में घटे केएम नानावती के चर्चित कोर्ट केस से प्रेरित है. फिल्म की कहानी की बात करें तो 'रुस्तम' पावरी एक ईमानदार नेवी ऑफिसर हैं.

VIDEO: अक्षय कुमार को 'बेस्‍ट एक्‍टर' और 'नीरजा' बेस्‍ट फिल्‍म


 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Rustom, Rustom Navy Uniform
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com