विज्ञापन

150 रुपये में आधे लीटर पानी की बोतल बेच रही अक्षय कुमार की एक्ट्रेस, ट्रोल हुईं तो बताया क्यों है उनके ब्रांड का पानी इतना महंगा

भूमि पेडनेकर एक्ट्रेस के साथ एंटरप्रेन्योर हैं, जिन्होंने पानी का ब्रांड Backbay शुरू किया है, जिसमें पानी की एक बोतल की कीमत के कारण वह ट्रोल हुईं. 

150 रुपये में आधे लीटर पानी की बोतल बेच रही अक्षय कुमार की एक्ट्रेस, ट्रोल हुईं तो बताया क्यों है उनके ब्रांड का पानी इतना महंगा
भूमि पेडनेकर का पानी का ब्रांड है
नई दिल्ली:

बॉलीवुड सेलेब्स यूट्यूब और बिजनेस की दुनिया में अपना टैलेंट आजमाते हुए नजर आते हैं. वहीं एक्टर्स ने ब्यूटी ब्रांड्स और कपड़ों के ब्रांड भी लॉन्च किए हैं. लेकिन ट्रोलिंग की बात करें तो कुछ सेलेब्स के साथ ही ऐसा होता है, जो अपने बिजनेस को लेकर ट्रोल होते हैं. इन्हीं में अक्षय कुमार की एक्ट्रेस रह चुकीं भूमि पेडनेकर का नाम शामिल है, जिन्होंने 2025 में अपना पानी का ब्रांड लॉन्च किया. वहीं उनका प्रीमियम पानी तब ट्रोल हुआ जब आधा लीटर पानी की बोतल की कीमत 150 रुपए और 750ml का पैकेट 200 रुपए में बिकने की जानकारी सोशल मीडिया यूजर्स को पता लगी और उन्होंने एक्ट्रेस को काफी ट्रोल भी किया. वहीं अब अपने यूट्यूब चैनल में जय मैदान के साथ बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि वह अब अपने पानी के ब्रांड को बढ़ाने वाली हैं और जल्द ही स्पार्कलिंग वॉटर लॉन्च करने वाली हैं. वहीं उन्होंने यह भी बताया कि उनका ब्रांड थोड़ा महंगा है. लेकिन दूसरे ब्रांड उसी कैटेगरी को ज्यादा कीमत पर बेच रहे हैं. 

कंपनी शुरू करने से पहले दी गई थी वॉर्निंग

भूमि पेडनेकर ने कहा, जब उन्होंने कंपनी शुरू की तो उन्हें कहा गया कि वह कई बड़े बड़े लोगों के खिलाफ जा रही हैं. लेकिन वह टिकी रहीं और उन्हें विश्वास था कि वह अच्छा प्रोडक्ट बेच रही हैं.  उन्होंने कहा, “हम इस कंपनी को नैतिक रूप से चला रहे हैं. हम जो कुछ भी वादा कर रहे हैं, उसका सबसे शुद्ध रूप देने की कोशिश कर रहे हैं और इसमें मज़ा भी आ रहा है. हम पानी का ब्रांड नहीं हैं. बल्कि अब ड्रिंक का ब्रांड भी हैं. अब हम स्पार्कलिंग वॉटर भी जल्द लॉन्च करेंगे. हम पीने की चीजों के माध्यम से लाफस्टाइल में कदम रख रहे हैं और हम इस दिशा में काफी R&D कर रहे हैं. हमारा विजन एक 'क्लीन ब्रांड' तैयार करना है.”

ये भी पढ़ें- 29 साल तक फरीदा जलाल और अरुणा ईरानी ने बना ली थी 'दूरी', इंडियन आइडल शो पर बताई वजह

महंगे प्रोडक्ट्स पर भूमि पेडनेकर ने कही ये बात

आगे उन्होंने कहा, हां मेरा पानी महंगा है. इसमें कोई सवाल नहीं है. लेकिन जिस कैटेगरी में मैं हूं, जो प्रीमियम वॉटर कैटेगरी का है. इसी कैटेगरी के जो पुराने और जाने-माने ब्रांड हैं. वे बड़े नाम, जिनके बारे में मुझसे कहा गया था कि मैं उनका मुकाबला नहीं कर सकती. उनका पानी मेरे पानी से कहीं ज्यादा महंगा है. भारत में ऐसे कई इंटरनेशनल ब्रांड हैं, जिनका पानी हम पीते हैं और उनके लिए आप 400-500 रुपये चुकाते हैं." 

भूमि पेडनेकर ने कहा- मुझे पता है कि मैं प्रीमियम कैटेगरी में हूं

भूमि पेडनेकर ने आगे कहा, “एक एंटरप्रेन्योर के तौर पर, आपको यह साफ पता होना चाहिए कि आप किस कैटेगरी में हैं. मुझे पता है कि मैं प्रीमियम कैटेगरी में हूं. जब मैं मास मार्केट में उतरना चाहूंगी, तो मैं Backbay के लिए एक सिस्टर ब्रांड लेकर आऊंगी, न कि Backbay को ही. मैं इसी मार्केट को टारगेट कर रही हूं.  जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि Backbay की वेबसाइट पर 500 ml (12 का पैक) 1,556 की कीमत पर मिल रहा है, जिसका मतलब है 129.6 रुपए का एक और 750 ml वाला 12 का पैक 2,111 रुपए की कीमत में बिक रहा है, जो लगभग 176 प्रति पीस है. 

ये भी पढ़ें- 16 की उम्र में किया डेब्यू, किया कुछ ऐसा की रातोंरात हुई चर्चा, 20 साल में बनीं मां, इंडस्ट्री से हैं गायब

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com