विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2020

Ajaz Khan का नया सॉन्ग 'Ohh Maa' रिलीज, खूब वायरल हो रहा इमोशनल Video

एजाज खान (Ajaz Khan) फिर से फैन्स के बीच नया वीडियो सॉन्ग लेकर आए हैं, जिसका नाम 'ओ मां' (Ohh Maa Song) है. उनका यह सॉन्ग मां-बेटे के रिलेशन पर बेस्ड हैं और यह काफी इमोशनल सॉन्ग है.

Ajaz Khan का नया सॉन्ग 'Ohh Maa' रिलीज, खूब वायरल हो रहा इमोशनल Video
एजाज खान (Ajaz Khan) का नया गाना रिलीज
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर और बिग बॉस के कंटेस्टेंट रहे एजाज खान (Ajaz Khan) अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. इसके अलावा एक्टर इन दिनों अपने वीडियो सॉन्ग से भी खूब ध्यान खींच रहे हैं. हाल ही में उनका 'पल पल' सॉन्ग रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने शानदार रिस्पॉन्स भी दिया. अब एजाज खान (Ajaz Khan) फिर से फैन्स के बीच नया वीडियो सॉन्ग लेकर आए हैं, जिसका नाम 'ओ मां' (Ohh Maa Song) है. एजाज खान (Ajaz Khan Song) का यह सॉन्ग मां-बेटे के रिलेशन पर बेस्ड हैं और यह काफी इमोशनल सॉन्ग है.

धोनी की बेटी जीवा दुबई में बन गईं कैप्टन, फिर यूं चलाई वाटर मोटर बाइक- खूब देखा जा रहा है Video

एजाज खान (Ajaz Khan) के नए गाने 'ओ मां' (Ohh Maa) को टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज किया गया है. गाने को रितेश तिवारी ने गाना है. गाने को एजाज खान ने ही लिखा है, जबकि इसे निशु यादव ने कंपोज किया है. एजाज खान ने गाने में परफॉर्म भी किया है. अभी तक इसे व्यूज की बात की जाए तो 5 लाख 81 हजार से ज्यादा बार गाने को देखा जा चुका है. 'ओ मां' गाने को 2 दिन पहले ही रिलीज किया गया है. इस वीडियो सॉन्ग में ये दिखाने की कोशिश की गई है कि मां-बेटे के रिश्ते से ज्यादा अनमोल इस दुनिया में कुछ भी नहीं है.

Sunny Leone ने 'मराठी मुलगी' लुक से मचाया धमाल, वायरल हुआ डांस Video

बता दें कि एजाज खान (Ajaz Khan) साल 2003 से ही फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. उन्होंने 'रक्त चरित्र', 'अल्लाह के बंदे' और तेलुगू फिल्म 'टेंपर' में भी काम किया है. इसके अलावा एजाज खान राहें तेरा आशीर्वाद, कहानी हमारे महाभारत की जैसे कई टीवी शो में भी नजर आ चुके हैं. फिल्मों से इतर एजाज खान बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं, साथ ही उन्होंने अपने अंदाज के लिए खूब सुर्खियां भी बटोरी थीं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajaz Khan, Ajaz Khan Video, Ajaz Khan New Song, Ohh Maa Song, Ajaz Khan Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com