विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2025

'दिल क्या करे' में अजय-काजोल की बेटी नेहा को पहचानना हुआ मुश्किल, बड़ी होकर दिखती है बेहद ग्लैमरस, एक्टिंग नहीं इस क्षेत्र में बना रही है करियर

आज से 26 साल पहले फिल्म में अजय देवगन और काजोल की बेटी बनी यह चाइल्ड कलाकार आज फैशन में दे रहीं बड़ों-बड़ों  को मात.

'दिल क्या करे' में अजय-काजोल की बेटी नेहा को पहचानना हुआ मुश्किल, बड़ी होकर दिखती है बेहद ग्लैमरस,  एक्टिंग नहीं इस क्षेत्र में बना रही है करियर
अजय-काजोल की ऑनस्क्रीन बेटी अब दिखती है ऐसी
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में कई चाइल्ड स्टार ऐसी रही हैं, जिन्होंने बड़े होकर फिल्मों से दूरी बना ली. हालांकि ज्यादातर ने एक्ट्रेस बनने का रास्ता चुना, लेकिन कुछ को ही कामयाबी मिल पाई. कुछ-कुछ होता है कि सना सईद और कभी अलविदा ना कहना फेम एहसास चन्ना समेत कई चाइल्ड स्टार हैं, जो बड़ी तो हो गईं, लेकिन फिल्मों में वो कामयाबी नहीं मिली है. इसी दौर की एक और चाइल्ड आर्टिस्ट थी, जो फिल्मी दुनिया से अलग ग्लैमरस लाइफ जीती हैं. फैशन में इसके एक्ट्रेस के आगे आज बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस फीकी पड़ सकती हैं. बात कर रहे हैं अजय देवगन, काजोल और महिमा चौधरी स्टारर फिल्म दिल क्या करे में छोटी बच्ची का किरदार निभाने वाली अक्षिता गरुड़ की.

अजय-काजोल की बनी थी बेटी
अक्षिता ने फिल्म 'दिल क्या करे' में नेहा किशोर नामक लड़की का किरदार निभाया था. साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म दिल क्या करे में अक्षिता ने अजय और काजोल की बेटी का रोल प्ले किया था. साल 2002 में अक्षिता को मिथुन की फिल्म मार्शल में भी देखा गया था. फिल्मों के बाद अक्षिता ने टीवी के फेमस शो कुमकुम: एक प्यारा सा बंधन (2003) में रोशनी मेहरा का रोल किया था. अक्षिता ने थोड़े समय तक ही पर्दे पर काम किया और अपनी अदायगी से लोगों को इंप्रेस कर लिया था, लेकिन अक्षिता कब पर्दे से गायब हो गईं किसी को पता ही नहीं चला.
 

अब कहां हैं अक्षिता गरुड़?

रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षिता ने अभिनय छोड़ कॉर्पोरेट की दुनिया में कदम रखा और वह भारत से बाहर मार्केटिंग फील्ड से जुड़ गईं. अक्षिता रीबॉक और एडिडास में बतौर एक्सेसरीज एसोसिएट ब्रांच मैनेजर काम कर चुकी हैं. अक्षिता के इंस्टा बायो के मुताबिक वह विजुअल और आर्ट डायरेक्टर हैं. फैशन के मामले में अक्षिता का कोई सानी नहीं है. अक्षिता के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी एक से एक ग्लैमरस तस्वीरें हैं. अक्षिता एक फैशनिस्टा हैं और उनकी तस्वीरें बताती हैं कि वह कितनी फैशनेबल और लग्जरी लाइफ जीती हैं.




 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshita Garud, Akshita Garud  photo, Dil Kya Kare, Dil Kya Kare Cast, Dil Kya Kare Child Actor Akshita Garud
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com