बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई चाइल्ड आर्टिस्ट हुए हैं, जिन्होंने बचपन में एक से बढ़कर एक आईकॉनिक फिल्में की, लेकिन बड़े होने के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली. उन्हीं में से एक है काजोल और अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी. जी हां, हम बात कर रहे हैं साल 1999 में आई फिल्म दिल क्या करे में काजोल और अजय देवगन की बेटी नेहा किशोर का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अक्षिता गरुड की, जिन्होंने दिल क्या करे फिल्म से लेकर मिथुन चक्रवर्ती के साथ साल 2002 में मार्शल फिल्म भी की, लेकिन इसके बाद बड़े पर्दे से दूरी बना ली और अब कॉर्पोरेट फील्ड में काम कर रही हैं.
अक्षिता गरुड का फिल्मी करियर
26 साल पहले अक्षिता गरुड फिल्म दिल क्या करे में नेहा किशोर नाम की चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में नजर आई थीं. इसके अलावा वह टेलीविजन के फेमस शो कुमकुम प्यारा सा बंधन में भी चाइल्ड आर्टिस्ट रोशनी मेहरा के रूप में नजर आ चुकी हैं. वहीं, मिथुन चक्रवर्ती के साथ 2002 में उन्होंने फिल्म मार्शल में भी काम किया था. कुछ सालों तक छोटे और बड़े पर्दे पर काम करने के बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया और अपनी पढ़ाई पर फोकस किया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अब क्या करती हैं अक्षिता गरुड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षिता गरुड बर्लिन में रहती हैं और एक्टिंग छोड़कर कॉर्पोरेट फील्ड में आ गई हैं. सोशल मीडिया पर भी अक्षिता खूब एक्टिव रहती हैं, उनके इंस्टाग्राम पर 6400 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. जिनके लिए वह अपनी स्टनिंग तस्वीर भी शेयर करती रहती हैं. अक्षिता मार्केटिंग फील्ड में भी काम कर चुकी हैं और रीबॉक, एडीडास जैसे स्पोर्ट्स ब्रांड को प्रमोट कर चुकी हैं. इंस्टा बायो के अनुसार, वह खुद को विजुअल और आर्ट डायरेक्टर बताती हैं. फैशन के मामले में भी अक्षिता का कोई मुकाबला नहीं है, उनकी एक से बढ़कर एक ग्लैमरस तस्वीरें इंस्टाग्राम पर मौजूद है, कभी वेस्टर्न आउटफिट में, तो कभी इंडियन आउटफिट और कभी स्विमसूट में भी अक्षिता अपनी तस्वीर शेयर करती रहती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं