विज्ञापन

अजय देवगन का ये है असली नाम, मुंबई के इस कॉलेज से की पढ़ाई, पहली ही फिल्म से हिला डाला था बॉक्स ऑफिस

बॉलीवुड के कई कलाकार फिल्मों में अपनी असली नाम से नहीं जाने जाते हैं. अजय देवगन भी उन्हीं में से एक हैं.

अजय देवगन का ये है असली नाम, मुंबई के इस कॉलेज से की पढ़ाई, पहली ही फिल्म से हिला डाला था बॉक्स ऑफिस
अजय देवगन का ये है असली नाम, मुंबई के इस कॉलेज से की बढ़ाई

बॉलीवुड में बहुत से कलाकार आते हैं, लेकिन कुछ ही ऐसे होते हैं जो हर तरह के किरदार में खुद को साबित कर पाते हैं. अजय देवगन उन्हीं खास कलाकारों में से एक हैं. उन्होंने अपने लंबे करियर में हर जॉनर की फिल्मों में काम किया और हर बार दर्शकों का दिल जीता.चाहे पुलिस ऑफिसर का सख्त अंदाज हो, कॉमेडी में हल्का-फुल्का मजाक या फिर गंभीर और रहस्यमयी किरदार, वह हर रूप में फिट बैठते हैं. यही वजह है कि आज अजय देवगन इंडस्ट्री के सबसे सफल अभिनेताओं में गिने जाते हैं.

ये भी पढ़ें: राजेश खन्ना की पत्नी की मान्यता मांग रही थी ये एक्ट्रेस, कोर्ट ने खारिज की याचिका

अजय देवगन का असली नाम क्या है

2 अप्रैल 1969 को दिल्ली में जन्मे अजय देवगन का असली नाम विशाल वीरू देवगन है. उनके पिता वीरू देवगन फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने स्टंट डायरेक्टर थे, इसलिए अजय को बचपन से ही फिल्मों का माहौल मिला. उन्होंने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से पढ़ाई पूरी की और फिर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. साल 1991 में आई फिल्म 'फूल और कांटे' से उन्होंने बतौर हीरो शुरुआत की. इस फिल्म में उनकी एंट्री दो बाइकों पर खड़े होकर हुई. ये एंट्री इतनी मशहूर हुई कि आज भी उसे याद किया जाता है.

अजय देवगन की एक्शन फिल्में

अजय देवगन ने अपने करियर में एक्शन फिल्मों से खास पहचान बनाई. फिल्म 'सिंघम' में उन्होंने एक सख्त और ईमानदार पुलिस ऑफिसर बाजीराव सिंघम का किरदार निभाया. इस फिल्म में उनका डायलॉग और स्टाइल लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ. इसके अलावा 'रेड' और 'तान्हाजी' जैसी फिल्मों में भी उनका दमदार एक्शन और गंभीर अभिनय देखने को मिला, जिसने दर्शकों को बांधकर रखा.

अजय देवगन की कॉमेडी फिल्में

इसके अलावा, अजय ने कॉमेडी जॉनर भी ट्राई किया और 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी में काम किया. इसमें उनका मजेदार अंदाज देखने को मिला है. उनकी कॉमिक टाइमिंग ने यह साबित कर दिया कि वह सिर्फ गंभीर रोल ही नहीं, बल्कि हंसी-मजाक में भी माहिर हैं.

थ्रिलर फिल्में

थ्रिलर फिल्मों में भी अजय देवगन ने अपनी अलग पहचान बनाई है. 'दृश्यम 2' में उन्होंने एक ऐसे आम आदमी का किरदार निभाया, जो अपने परिवार को बचाने के लिए हर मुश्किल का सामना करता है. इस फिल्म की कहानी रहस्यमयी है और अजय का शांत, लेकिन मजबूत अभिनय इसे और भी खास बनाता है. दर्शकों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया और यह बड़ी हिट साबित हुई.

पद्मश्री से भी सम्मानित 

अजय देवगन को उनके शानदार अभिनय के लिए कई बड़े पुरस्कार भी मिले हैं. उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. इसके अलावा, साल 2016 में उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया. आज अजय देवगन सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं, बल्कि निर्माता और निर्देशक भी हैं. उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और हर बार कुछ नया करने की कोशिश की है. उनकी सबसे खास बात यही है कि वह हर जॉनर में खुद को ढाल लेते हैं, फिर चाहे एक्शन हो, कॉमेडी हो या थ्रिलर.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com