- अजय देवगन की फिल्म को लेकर उनके ऑनस्क्रीन बेटे ने किया कमेंट
- वत्सल सेठ ने काजोल के किरदार पर भी दिया रिएक्शन
- वत्सल सेठ का ट्वीट हुआ वायरल
अजय देवगन (Ajay Devgn) की 'तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर (Tanhaji: The Unsung Warrior)' रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने पांच दिनों में ही 90 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. अजय देवगन की फिल्म को समीक्षकों ने भी खूब सराहा है, लेकिन हाल ही में 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' पर अजय देवगन के ऑनस्क्रीन बेटे वत्सल सेठ (Vatsal Seth) ने ट्वीट किया है, जिसने सबका खूब ध्यान खींचा है. वत्सल सेठ ने अपने ट्वीट में काजोल (Kajol) के किरदार पर भी रिएक्शन दिया है. वत्सल सेठ के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं, साथ ही लोगों ने भी इसपर जमकर रिएक्शन दिया है. बता दें कि वत्सल सेठ ने टारजन: द वंडर कार में अजय देवगन के बेटे का किरदार निभाया था.
सारा अली खान और इबाहिम अली खान की फोटो हुई वायरल, पूल में यूं चिल करते नजर आए भाई-बहन
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
#Tanhaji ...from Direction Editing BG Costumes VFX To Art all of them so good... @ajaydevgn such a powerful performance???????? and @itsKajolD aapne rulaa diya ..A must watch! #TanhajiTheUnsungWarrior pic.twitter.com/5aNTEllT8Y
— Vatsal Sheth (@shethvatsal) January 15, 2020
वत्सल सेठ (Vatsal Seth) ने 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' (Tanhaji: The Unsung Warrior) पर ट्वीट करते हुए लिखा, "तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर, डायरेक्शन से लेकर एडिटिंग, कॉस्ट्यूम्स, वीएफएक्स और आर्ट, हर मुकाबले में बेस्ट है. अजय देवगन का किरदार बहुत जबरदस्त है और काजोल (Kajol) आपने तो रुला ही दिया. जरूर देखें तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर." बता दें कि अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल स्टारर इस फिल्म को समीक्षकों से भी 4 स्टार मिले हैं. खास बात यह है कि बीते दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म को उत्तर प्रदेश में टैक्स-फ्री कर दिया था.
CAA के खिलाफ वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन तो बॉलीवुड एक्ट्रेस बोलीं- अब बोलो एंटी नेशनल...
अजय देवगन (Ajay Devgn) की 'तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर (Tanhaji: The Unsung Warrior)' 10 जनवरी को रिलीज हुई है और फिल्म ने तीन दिन के अंदर लगभग 61 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. 'तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर' को ओम राउत ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में अजय देवगन के अलावा काजोल और सैफ अली खान भी हैं. 'तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर' का बजट लगभग 150 करोड़ रुपये बताया जाता है और फिल्म 3डी में भी बनी है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं