विज्ञापन
This Article is From Oct 04, 2021

Paris Fashion Week में ऐश्वर्या राय की दिलकश वॉक ने जीता करोड़ों का दिल, फैंस बोले- आपके आगे सब फेल, देखें Video

पेरिस फैशन वीक में रैंप वॉक करती नजर आ रहीं ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) को आप व्हाइट गाउन में देख सकते हैं. खुले बाल और न्यूड मेकअप में ऐश्वर्या का लुक देखने लायक है. ऐश्वर्या के इस अंदाज ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है.

Paris Fashion Week में ऐश्वर्या राय की दिलकश वॉक ने जीता करोड़ों का दिल, फैंस बोले- आपके आगे सब फेल, देखें Video
Paris Fashion Week में ऐश्वर्या राय की वॉक
  • पेरिस फैशन वीक में रैंप वॉक करती नजर आईं ऐश्वर्या राय
  • ऐश्वर्या के लुक ने जीता करोड़ों का दिल
  • गुलाब जामुन में भी आएंगी नजर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) एक बेहदरीन एक्ट्रेस के साथ मॉडल भी हैं, साल 1994 में उन्होंने 'मिस वर्ल्ड' का खिताब अपने नाम किया था. जिसके बाद से उनकी खूबसूरती ने लोगों का दिल जीत लिया. ऐश्वर्या ने 'और प्यार हो गया' फिल्म से अपना करियर शुरु किया. फिलहाल तो ऐश्वर्या की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं. इसमें देखा जा सकता है कि वे रैंप वॉक करती नजर आ रही हैं. फैंस ने ही नहीं सेलेब्स ने भी उनकी जमकर तारीफ की है.

लुक ने जीत लिया दिल
पेरिस फैशन वीक में रैंप वॉक करती नजर आ रहीं ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) को आप व्हाइट गाउन में देख सकते हैं. खुले बाल और न्यूड मेकअप में ऐश्वर्या का लुक देखने लायक है.  ऐश्वर्या के इस अंदाज ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. 'देवदास' एक्ट्रेस हमेशा से ही अपने ग्लैमरस लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. फैंस उनकी लेटेस्ट फोटो और वीडियो का बेसब्री से इंतजार करते हैं वहीं इस तस्वीरों को देख ऐश्वर्या के फैंस के मुंह से सिर्फ 'वाह' ही निकल रहा है. 

विदेशी एक्ट्रेस के साथ पोज देती दिखीं ऐश
पेरिस फैशन वीक में ऐश लीला बेखति (Leila Bekhti), हेलेन मिरेन (Helen Mirren) के साथ भी पोज करती नजर आईं. ऐश्वर्या राय के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे इन दिनों अपनी तमिल फिल्म को लेकर खास लाइमलाइट में हैं. वे अब 'Ponniyin Selvan' में नजर आएंगी. इसके अलावा वे अनुराग कश्यप की फिल्म 'गुलाब जामुन' में भी दिखाई देंगी. आखिरी बार उन्हें 'फन्ने खान' में देखा गया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aishwarya Rai, Paris Fashion Week, Aishwarya Rai Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com