ऐश्वर्या राय को अक्सर अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ देखा जाता है. कोई भी इवेंट हो, ऐश्वर्या आराध्या के साथ ही पहुंचती हैं. हाल ही में अबू धाबी में हुए IIFA अवार्ड्स में शिरकत करने ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ पहुंची थीं. इस बात को लेकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्ट्रेस को ट्रोल भी किया. कई यूजर्स ने तो ये तक पूछ डाला कि आराध्या स्कूल जाती भी हैं या नहीं. इस पर अब ऐश्वर्या राय ने जवाब दे दिया है. IIFA 2024 का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
इस वायरल हो रहे वीडियो में एक रिपोर्टर ऐश्वर्या से पूछती है कि आप आराध्या को हमेशा क्यों अपने साथ रखती हैं, वो हमेशा से ही बेस्ट है. इसके जवाब में ऐश्वर्या कहती हैं, "वो मेरी बेटी है इसलिए वो हमेशा मेरे साथ रहेगी". इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग ऐश्वर्या की तारीफ करते नहीं थक रहे. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "वो उसकी बेटी है. आराध्या उसके साथ नहीं तो क्या तुम्हारे साथ रहेगी". तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, "ऐश्वर्या ने बिलकुल सही कहा".
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आपको बता दें कि हाल ही में बेटी की परवरिश पर भी ऐश्वर्या ने आईफा में बात की थी. जब उनसे बेटी की परवरिश के बारे में कोई सुझाव मांगा गया तो एक्ट्रेस ने कहा था, "सुनो, तुम एक मां हो और तुम सबसे अच्छी तरह जानती हो. हम सभी इंसान हैं, हम बैठकर एक-दूसरे को सलाह नहीं देंगे या एक-दूसरे के साथ शेयर नहीं करेंगे, हमारे पास कोई नोटबुक या किताब नहीं है. आप सभी एक साथ, एक तरह के पैदा हुए हैं और आप अपनी बेटी के लिए बेस्ट हैं".
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं