विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2020

ऐश्वर्या राय बच्चन बच्चन की हमशक्ल ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, Photo और Video हुए वायरल

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) की हमशक्ल की फोटो और वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.

ऐश्वर्या राय बच्चन बच्चन की हमशक्ल ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, Photo और Video हुए वायरल
ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) की हमशक्ल का धमाल
  • ऐश्वर्या राय बच्चन की हमशक्ल का धमाल
  • मानसी नाइक ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
  • खूब वायरल हो रही है फोटो
नई दिल्ली:

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) इन दिनों फिल्मों में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, लेकिन फिर भी वो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं. अब वो अपनी हमशक्ल की वजह से अचानक सुर्खियों में आ गई हैं. मराठी एक्ट्रेस मानसी नाइक (Manasi Naik) बॉलीवुड सुपरस्टार ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) की तरह दिखने के कारण सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं. इंटरनेट पर मानसी नाइक की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं. ऐसे में कई लोगों को लगता है कि मानसी का लुक और चेहरा बिल्कुल वैसा ही है, जैसा कि फिल्म उद्योग में ऐश्वर्या अपने शुरुआती दिनों में दिखाई देती थीं.

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) की हमशक्ल कही जा रहीं मानसी नाइक (Manasi Naik) की  तस्वीर पर एक यूजर ने लिखा, "ऐश्वर्या की हमशक्ल." वहीं अन्य ने लिखा, "ऐश्वर्या की कार्बन कॉपी." साल 2005 में आई फिल्म 'लकी : नो टाइम फॉर लव' में सलमान के विपरीत नजर आईं अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल को लेकर भी यही धारणा बनी थी कि वह बिल्कुल ऐश्वर्या की तरह नजर आती हैं. मानसी नाइक ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह कपड़े पहनकर फोटोशूट कराती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 943 हजार फॉलोअर्स हैं. और टिक-टॉक पर चार मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं. 

हालांकि, ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) की तरह दिखना उनके लिए फायदेमंद होगा या नहीं, यह वक्त ही बताएगा. अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) फिल्म 'फन्ने खान' में नजर आई थीं. इसके अलावा वो जल्द ही कई बड़ी फिल्मों में भी नजर आएंगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aishwarya Rai, Aishwarya Rai Clone, Manasi Naik, Manasi Naik Tiktok Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com