विज्ञापन

ऐश्वर्या राय बच्चन नहीं होंगी सरकार 4 का हिस्सा, राम गोपाल वर्मा ने फिल्म को लेकर दिया बड़ा अपडेट

श्वर्या राय बच्चन राम गोपाल वर्मा की मोस्ट अवेटेड फिल्म सरकार 4 का हिस्सा नहीं होंगी. फिल्ममेकर ने इस बात की पुष्टि की है. IANS के साथ एक खास बातचीत के दौरान, डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर ने अपनी आने वाली फिल्म सरकार 4 के बारे में खुलकर बात की.

ऐश्वर्या राय बच्चन नहीं होंगी सरकार 4 का हिस्सा, राम गोपाल वर्मा ने फिल्म को लेकर दिया बड़ा अपडेट
ऐश्वर्या राय नहीं होंगी सरकार 4 का हिस्सा

ऐश्वर्या राय बच्चन राम गोपाल वर्मा की मोस्ट अवेटेड फिल्म सरकार 4 का हिस्सा नहीं होंगी. फिल्ममेकर ने इस बात की पुष्टि की है. IANS के साथ एक खास बातचीत के दौरान, डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर ने अपनी आने वाली फिल्म सरकार 4 के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि इस बार फिल्म में 'सरकार' की दुनिया कहीं ज्यादा बड़ी होगी. साथ ही ये भी कंफर्म किया कि फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू होगी. राम गोपाल वर्मा से पूछा गया कि, "लोग सरकार 4 को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं. आपने कहा था कि इसकी शूटिंग अगले महीने शुरू होगी. तो, दर्शक सरकार 4 से क्या उम्मीद कर सकते हैं?".

सरकार 4 की अलग होगी कहानी

इस सवाल का जवाब देते हुए वर्मा ने IANS से ​​कहा, "जाहिर है, कहानी तो अलग होगी ही, और इस बार इसकी दुनिया भी कहीं ज्यादा बड़ी और विस्तृत होगी. इस बार क्लोज-अप शॉट्स पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा, और मैं फिल्म के विषय को, यानी पर्दे के पीछे क्या होता है, उसे कहीं ज्यादा बड़े पैमाने पर दिखाऊंगा."

फिल्म में नहीं होंगी ऐश्वर्या राय 

आगे उनसे पूछा गया कि सरकार 4 में अमिताभ और अभिषेक होंगे, लेकिन ऐश्वर्या बच्चन के बारे में क्या? तो उन्होंने कहा, "नहीं, नहीं, नहीं. ऐश्वर्या इस फिल्म में नहीं हैं." राम गोपाल वर्मा ने रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन के मौके पर बात करते हुए बताया कि वह अगले महीने से सरकार 4 की शूटिंग शुरू करेंगे.

यह भी पढ़ें: इस वजह से अलग हुए थे रेखा और अमिताभ, चुभ गए थे जया बच्चन के 5 शब्द, घर बुला कर फिर...

बता दें कि सरकार फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी, जिसमें अमिताभ बच्चन ने मुख्य भूमिका में सुभाष नागरे का किरदार निभाया था. इस ड्रामा फिल्म में अभिषेक बच्चन उनके ऑन-स्क्रीन बेटे शंकर के किरदार में नजर आए थे. तीन साल बाद, 2008 में, इस फिल्म की सीक्वल सरकार राज रिलीज हुई. इस सीक्वल में ऐश्वर्या ने अनीता राजन का किरदार निभाया था. इस फ्रैंचाइजी की अगली कड़ी सरकार 3, 2017 में दर्शकों के सामने आई थी. जहां अमिताभ और अभिषेक ने तीसरी कड़ी में अपने पुराने किरदारों को ही दोहराया था. वहीं यामी गौतम, मनोज बाजपेयी और अमित साध ने भी इसमें अहम भूमिकाएं निभाई थीं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aishwarya Rai Bachchan, Aishwarya Rai, Sarkar 4, Ram Gopal Varma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com