विज्ञापन

Cannes 2026: ऐश्वर्या राय बच्चन ने चुना सबसे महंगा होटल, एक रात का खर्च 150000 रुपये

Aishwarya Rai Bachchan in Cannes 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ पहुंच गई हैं. वह हर साल इस इवेंट में शामिल होती हैं. इस बार वो होटल चर्चा में हैं, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन ठहरी हुई हैं.

Cannes 2026: ऐश्वर्या राय बच्चन ने चुना सबसे महंगा होटल, एक रात का खर्च 150000 रुपये
Aishwarya Rai Bachchan in Cannes 2026: कान्स में पहुंचीं ऐश्वर्या राय बच्चन ठहरी हैं इस महंगे होटल में

Aishwarya Rai Bachchan in Cannes 2026: भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ इस बार भी कान्स फिल्म फेस्टिवल पहुंची हैं. बॉलीवुड की 'कान्स डीवा' के नाम से मशहूर ऐश्वर्या का फ्रांस पहुंचना हमेशा की तरह सुर्खियों में है. इस बार उन्होंने और आराध्या ने कान्स के सबसे लग्जरी होटलों में से एक,होटल मार्टिनेज में ठहरने का फैसला किया है. इसके बाद से ऐश्वर्या राय बच्चन और ये होटल लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. होटल मार्टिनेज कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान सितारों का पसंदीदा ठिकाना माना जाता है. 

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु के CM विजय को मिला खास तोहफा, विराट कोहली से जुड़ा है खास कनेक्शन, देखें तस्वीरें

यहां एक रात ठहरने का खर्च करीब 1.5 लाख रुपये तक आता है. इसकी लग्जरी सुविधाएं और शानदार लोकेशन इसे खास बनाती हैं. होटल में 410 लग्जरी रूम और सुइट्स हैं, जिनमें से कई कमरों से समुद्र का खूबसूरत नजारा दिखता है.

होटल की खासियतें
- प्राइवेट बीच
- स्विमिंग पूल
- गार्डन
- लग्जरी स्पा
- फिटनेस सेंटर

ये सब सुविधाएं मेहमानों को उपलब्ध हैं. होटल का इंटीरियर क्लासिक और राजसी है. सफेद और नीले रंगों का कॉम्बिनेशन इसे बेहद आकर्षक बनाता है. रात में होटल की रोशनी पूरे इलाके को जगमगाती है. कान्स के दौरान इस होटल में दुनियाभर के फिल्मी सितारे, निर्देशक और जूरी मेंबर ठहरते हैं. यहां आफ्टर-पार्टियां भी काफी चर्चित होती हैं. कई ब्रांड्स अपने स्पॉन्सरशिप में सेलेब्रिटीज को यहां ठहराते हैं. इससे पहले आलिया भट्ट भी इसी होटल में रुकी थीं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं.

ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स में अपने स्टाइलिश लुक्स और रेड कारपेट अपीयरेंस के लिए जानी जाती हैं. हर साल उनकी एंट्री फैंस का इंतजार रहता है. इस बार भी फैंस उत्सुक हैं कि वो किस खास अंदाज में नजर आएंगी. बेटी आराध्या के साथ उनकी जोड़ी हमेशा खूब पसंद की जाती है.

कान्स में भारतीयों का जलवा

इस साल कान्स में कई भारतीय सितारे मौजूद हैं. आलिया भट्ट, उर्वशी रौतेला, मौनी रॉय और अदिति राव हैदरी जैसे कलाकार पहले ही वहां पहुंच चुके हैं. लेकिन ऐश्वर्या की मौजूदगी को खास माना जा रहा है क्योंकि वो लंबे समय से इस फेस्टिवल का हिस्सा रही हैं.

होटल मार्टिनेज न सिर्फ ठहरने की जगह है, बल्कि कान्स का एक अहम हिस्सा भी है. यहां से शहर का शॉपिंग एरिया और दूसरे आकर्षण आसानी से पहुंचे जा सकते हैं.


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com