विज्ञापन
This Article is From Mar 04, 2021

Aishwarya Rai को खींचकर स्टेज पर ले गए Abhishek Bachchan, फिर दोनों ने यूं किया जोरदार डांस- देखें थ्रोबैक Video

ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) का पुराना डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

Aishwarya Rai को खींचकर स्टेज पर ले गए Abhishek Bachchan, फिर दोनों ने यूं किया जोरदार डांस- देखें थ्रोबैक Video
ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan)
नई दिल्ली:

ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है. सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें या वीडियो नियमित अंतराल पर वायरल होते हैं. ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) का फिर से एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में अभिषेक बच्चन स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस कर रहे होते हैं, तभी वो अचानक नीचे आते हैं और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) को खींचकर स्टेज पर ले जाते हैं. दोनों का यह वीडियो खूब देखा जा रहा है.

ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के डांस वीडियो को फैन पेज से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अपने सुपरहिट सॉन्ग पर जमकर डांस करते हैं. इस दौरान दर्शकों के साथ-साथ सेलेब्स भी उनके परफॉर्मेंस पर खूब चीयर कर रहे थे. वीडियो को 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और फैन्स इस पर रिएक्शन भी दे रहे हैं.

ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) आखिरी बार फिल्म 'फन्ने खान' में नजर आई थीं. खबर है कि वो आने वाले दिनों मणिरत्नम द्वारा निर्देशित फिल्म के साथ-साथ अनुराग कश्यप की 'गुलाब जामुन' में भी नजर आ सकती हैं. अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म 'लुडो' में नजर आए थे. जल्द ही वो फिल्म  'दसवीं' में नजर आएंगे. इसके साथ-साथ एक्टर 'द बिग बुल' और 'बॉब बिस्वास' में भी नजर आएंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aishwarya Rai, Aishwarya Rai Dance, Aishwarya Rai And Abhishek Bachchan, Aishwarya Rai And Abhishek Bachchan Dance Video, Aishwarya Rai Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com