विज्ञापन
This Article is From Dec 02, 2020

Aditya Narayan ने गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ लिये सात फेरे, शादी की Photos और Video मचा रहे हैं धूम

आदित्य नारायण (Aditya Narayan) और श्वेता अग्रवाल (Shweta Aggarwal) की शादी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब धूम मचा रही हैं.

Aditya Narayan ने गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ लिये सात फेरे, शादी की Photos और Video मचा रहे हैं धूम
आदित्य नारायण (Aditya Narayan) और श्वेता अग्रवाल (Shweta Aggarwal) ने लिये सात फेरे
  • आदित्य नारायण ने गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ लिये सात फेरे
  • दुल्हन के लुक में दिखा श्वेता अग्रवाल का खूबसूरत अंदाज
  • आदित्य और श्वेता की शादी की तस्वीरें और वीडियो हुए वायरल
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और एक्टर आदित्य नारायण (Aditya Narayan) अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल (Shweta Aggarwal) के साथ बीते दिन शादी के बंधन में बंध गए. उन्होंने श्वेता अग्रवाल के साथ बीते दिन सात फेरे लिये. आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की शादी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब धूम मचा रही हैं. एक वीडियो में आदित्य नारायण श्वेता के साथ फेरे लेते नजर आ रहे हैं. वीडियो के अलावा दोनों की शादी की तस्वीरें भी लोगों का खूब ध्यान खींच रही हैं. आदित्य और श्वेता अग्रवाल की शादी को लेकर उनके फैंस में भी काफी उत्साह देखने को मिला.

आदित्य नारायण (Aditya Narayan) अपनी शादी के दिन जहां शेरवानी पहने और सिर पर पगड़ी लगाए जबरदस्त अंदाज में नजर आ रहे हैं तो वहीं दुल्हन के लुक में उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल (Shweta Aggarwal) भी काफी खूबसूरत लग रही हैं. शादी से जुड़ी तस्वीरों में आदित्य और श्वेता कहीं स्टेज पर साथ में बैठे हुए तो कहीं फेरे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि इससे पहले आदित्य नारायण की बारात के वीडियो और फोटो भी खूब वायरल हुए थे. खास बात तो यह है कि उन फोटो और वीडियो में आदित्न नारायण अपने मम्मी पापा के साथ बारात में डांस करते हुए दिखाई दे रहे थे. 

बता दें कि आदित्य नारायण (Aditya Narayan) ने अपनी और श्वेता अग्रवाल (Shweta Aggarwal) की शादी को लेकर स्पॉटबॉय से भी बातचीत की थी. उन्होंने श्वेता से शादी करने को लेकर कहा था, 'हम लोग 1 दिसंबर को शादी कर रहे हैं. कोविड-19 की वजह से 50 से ज्यादा मेहमान नहीं बुला सकते इसलिए हमने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों को ही बुलाया है. यह बहुत ही साधारण शादी होगी जो मंदिर में होगी और उसके बाद छोटा-सा रिसेप्शन दिया जाएगा.' श्वेता से दोस्ती को लेकर आदित्य नारायण (Aditya Narayan) ने बताया था, 'हम लोग एक दूसरे को 12 साल से जानते हैं और 10 साल से डेट कर रहे हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aditya Narayan, Shweta Aggarwal, Aditya Narayan Wedding Video, Aditya Narayan Wedding Photos, Aditya Narayan Tie Knot With Shweta Aggarwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com