विज्ञापन

चोरी की है धुरंधर 2 की स्क्रिप्ट, आदित्य धर ने चुराई साउथ के राइटर की कहानी? कौन हैं संतोष कुमार क्या है मामला

Dhurandhar 2 की कहानी चोरी की है? आदित्य धर ने अपने फायदे के लिए चुरा ली किसी और की कहानी? राइटर फिल्म मेकर के दावे ने पब्लिक को किया हैरान.

चोरी की है धुरंधर 2 की स्क्रिप्ट, आदित्य धर ने चुराई साउथ के राइटर की कहानी? कौन हैं संतोष कुमार क्या है मामला
आदित्य धर ने चुराई धुरंधर 2 की कहानी!
Social Media
नई दिल्ली:

धुरंधर 2 की कहानी चोरी की है? आदित्य धर ने फिल्म बनाने के लिए चोरी कर ली किसी और की कहानी? ये दावा हम नहीं बल्कि संतोष कुमार आरएस नाम के एक राइटर और फिल्ममेकर ने किया है. संतोष ने फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि रणवीर सिंह की हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज' उनकी 2023 में लिखी गई ओरिजनल स्क्रिप्ट से काफी हद तक मिलती जुलती है.

संतोष कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने अपनी कहानी को एंटरटेनमेंट के मकसद से तैयार किया था, लेकिन इसे चुराकर एक प्रोपेगेंडा और राजनीतिक प्रचार वाली फिल्म में बदल दिया गया. उन्होंने साफ किया कि वे जल्द ही कानूनी कार्रवाई करने वाले हैं और सभी सबूत पेश करेंगे.

आदित्य धर ने चुराई है धुरंधर 2 की स्क्रिप्ट?

संतोष ने बताया कि स्क्रिप्ट लिखने के बाद उन्होंने इसे कई बड़े प्रोडक्शन हाउस जैसे सोनी, जी, टी-सीरीज और धर्मा प्रोडक्शंस को पिच किया था. उस समय उन्होंने लीड रोल के लिए आदित्य रॉय कपूर को चुना था. स्क्रिप्ट को नवंबर 2023 में स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन में रजिस्टर भी कराया गया था. उनके पास ईमेल, कम्युनिकेशंस, स्केचेस और पूरी स्क्रिप्ट के दस्तावेज मौजूद हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या है धुरंधर 2 ?

फिल्म ‘धुरंधर 2' में रणवीर सिंह हमजा अली मजारी और जसकीरत सिंह रंगी के किरदार में हैं, जबकि दूसरे कलाकारों में सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और गौरव गेरा शामिल हैं. फिल्म 26/11 हमलों और नोटबंदी जैसी असल घटनाओं से इंस्पायर्ड बताई जाती है और यह पाकिस्तान के ल्यारी इलाके में एक हिंदुस्तानी जासूस की एंट्री और मिशन को कामयाब करने की कहानी पर बेस्ड है.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office: साउथ के दर्शकों को नहीं पसंद आई धुरंधर 2, तमिल और तेलुगु में 1 करोड़ भी नहीं हुई कमाई, कन्नड़ और मलयालम शो बंद

संतोष कुमार ने कहा कि फिल्म रिलीज होने के बाद जब उन्होंने इसे देखा तो उन्हें अपनी कहानी की झलक साफ नजर आई. उन्होंने साउथ इंडिया से आने वाले लेखकों के शोषण को रोकने के लिए इस मुद्दे को उठाने की बात भी कही.

अभी तक आदित्य धर या फिल्म मेकर्स की तरफ से इन आरोपों पर कोई ऑफीशियल बयान नहीं आया है. फिल्म ने रिलीज के महज 12 दिनों में 872 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और इसे लेकर काफी चर्चा भी हो रही है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी पुलिस अफसर बनने के लिए कैसे की रिसर्च? धुरंधर 2 एक्टर आदित्य उप्पल ने शेयर की बिहाइंड द सीन कहानी

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhurandhar 2 Copied From Santosh Kumar, Santosh Kumar Says Dhurandhar 2 Copied, Dhurandhar 2 Aditya Dhar, Dhurandhar 2 Collection, Who Is Santosh Kumar Rs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com