श्रीदेवी बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार के नाम से जानी जाती हैं, जिन्होंने तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में काम करके भारतीय सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार का खिताब अपने नाम किया है. वहीं 50 साल के करियर में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और फैंस का दिल जीता. लेकिन आप उस एक्ट्रेस के बारे में जानते हैं, जिनमें श्रीदेवी की झलक देखने को मिलती थी, जिसके चलते उस एक्ट्रेस को भी फैंस का खूब प्यार मिला. इतना ही नहीं 16 साल की उम्र में उन्होंने ऐसी पॉपुलैरिटी हासिल की, जिसे आज भी फैंस याद करते हैं. हालांकि श्रीदेवी की तरह वो भी हमारे बीच नहीं हैं.
हम बात कर रहे हैं सुपरस्टार दिव्या भारती कीं, जिनकी बीते दिन यानी 5 अप्रैल को डेथ एनिवर्सरी थी. बेहद कम लोग जानते हैं कि दिव्या भारती नौवीं क्लास में थी जब फिल्म मेकर्स और प्रोड्यूसर्स ने उनसे संपर्क किया और उन्हें फिल्मों में काम करने का ऑफर दिया. इसकी एक वजह यह भी थी कि कई लोगों को लगता था कि वह उस समय की सबसे सफल एक्ट्रेस श्रीदेवी से मिलती जुलती हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हालांकि शुरुआत में दिव्या भारती के माता-पिता ने यह कहकर मना कर दिया कि अभी बहुत छोटी थीं और उन्हें भी इसमें कोई दिलचस्पी नहीं थी. लेकिन जब नंदू तोलानी ने उन्हें गुनाहों का देवता (वह मंदाकिनी की जगह लेना चाहते थे) में काम करने का ऑफर दिया, तब दिव्या ने हां कर दी और उनके परिवार ने भी आखिरकार मंजूरी दे दी. इसके चलते 1988 का अंत था और दिव्या उस समय केवल 14 वर्ष की थीं, जब उन्होंने स्कूल छोड़ा और फिल्मों में अपना करियर शुरू किया.
इसके बाद 90 के दशक में दिव्या भारती के सफल करियर की शुरूआत हुई. वहीं विश्वात्मा से उनके हिट गाने सात समुंदर से वह पहचानी जाने लगीं. 1992 में ही उनकी 12 फिल्में रिलीज हुई. इसके चलते दीवाना के लिए फिल्म फेयर लक्स न्यू फेस ऑफ द ईयर का खिताब उन्हें मिला. हालांकि उनकी सफलता तब रुक गई जब वह 19 साल की थीं. दरअसल, 5 अप्रैल 1993 में उनकी मुंबई में पांचवे फ्लोर के अपार्टमेंट की बालकनी से गिनी से मौत हो गई. हालांकि उनकी मौत की परिस्थितियों के कारण विभिन्न षड्यंत्र सिद्धांत सामने आए. लेकिन आधिकारिक तौर पर इसे एक दुर्घटनावश गिरना माना गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं