स्टार्स की जिंदगी पर्दे पर फिल्मी दिखती है. लेकिन रियल लाइफ में रील से बिल्कुल अलग होती है. ऐसा ही कुछ 60 के दशक की खूबसूरत अदाकारा के साथ हुआ, जिन्होंने अपनी सादगी और स्माइल से फैंस के दिलों पर राज किया. जबकि उनकी मां भी एक सुपरस्टार थीं. हालांकि उनका रिश्ता कोर्ट कचहरी तक जा पहुंचा. लेकिन उनकी जिंदगी मुश्किलों के दौर से गुजरना शुरू ही हुई थी कि कैंसर ने उनकी लाइफ में एंट्री की, जिससे वह जीत ना पाईं. जबकि उनके पति कि साल 2004 में आग में जलकर दर्दनाक मौत हो गई. यह एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि एक्ट्रेस नूतन बहल हैं.
नूतन ने 40 साल तक सिनेमा में कभी ना मिटने वाली छाप छोड़ी. 80 से ज्यादा फिल्मों में उन्होंने काम किया और अपने समय की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक रहीं. वहीं 1974 में उन्हें पदमश्री से भी नवाजा गया. बॉम्बे में फिल्ममेकर कुमारसेन समर्थ और एक्ट्रेस शोभना समर्थ के घर उनका जन्म हुई. 14 साल की उम्र में हमारी बेटी के साथ 1950 में उन्होंने करियर की शुरूआत की. इसके बाद वह सुजाता, बंदिनी, मिलन और मैं तुलसी तेरे आंगन की जैसी फिल्मों में नजर आईं. वह मराठी फैमिली की सबसे बड़ी बेटी थीं. उन्हें बहन तनुजा (काजोल की मां) और भाई जयदीप के साथ अपने कंपलेक्शन के कारण बचपन में काफी ताने सुनने पड़े. लेकिन उनकी मां ने उन्हें सपोर्ट किया.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
नूतन की फिल्मी लाइफ जितनी शानदार थी उतनी ही पर्सनल लाइफ कॉन्ट्रोवर्सी में रही. संजीव कुमार से अफेयर की खबरों से लेकर सेट पर चांटा मारने के किस्से सामने आए, जिसे 1972 में स्टारडस्ट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अफवाह बताया. 1959 में उन्होंने लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीश बहल से शादी की और 1961 में उनके बेटे मोहनीश बहल का जन्म हुआ. शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया छोड़ने का फैसला किया. लेकिन फैमिली के साथ उनके रिश्ते बिगड़ने की खबरें आईं. दरअसल, फाइनेंशियल मिस मैनेजमेंट के संबंध में अपनी मां के खिलाफ एक्ट्रेस ने कानूनी लड़ाई लड़ी. लेकिन नूतन ने बाद में खुलासा किया कि अपनी मां को अदालत में ले जाने का फैसला दर्दनाक था, लेकिन अपने परिवार के भविष्य की सुरक्षा के लिए यह जरूरी था. उनका अलगाव लगभग दो दशकों तक चला.
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि रिश्ते खराब होने का सिलसिला इनकम टैक्स के लेटर से शुरु हुआ. शोभना समर्थ चाहती थीं कि नूतन पूरा टैक्स भर दें. जबकि नूतन सिर्फ 30 फीसदी मुनाफे की हिस्सेदार थीं. उन्होंने भी साफ कर दिया कि वो सिर्फ अपने हिस्से का टैक्स देंगी. नूतन ने ये भी दलील दी कि उनकी जितनी कमाई है वो कंपनी में ही जाती है. शोभना समर्थ नहीं मानी तो नूतन ने प्रॉपर्टी बेचकर भी टैक्स चुकाने का तरीका सुझाया. इस पर भी शोभना समर्थ नहीं मानी. तब नूतन ने खुद को कंपनी से अलग करने का ऐलान करते हुए कह दिया कि वो अपने फाइनेंशियल मेटर खुद देखेंगी. लेकिन इसके बाद नया किस्सा शुरू हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नूतन की एक प्रॉपर्टी पर शोभना समर्थ ने घर बनवाना शुरु कर दिया, जिसके खिलाफ नूतन ने कानूनी कार्रवाई कर दी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं