1980 और 90 के दौर में कई खूबसूरत एक्ट्रेस आई जिन्होंने लंबे समय तक स्क्रीन पर राज किया. लेकिन एक एक्ट्रेस ऐसी भी आई जो डेब्यू के समय महज 16 साल की थी. इस एक्ट्रेस ने एक बड़े स्टार के साथ डेब्यू फिल्म की और पहली ही फिल्म में अपनी खूबसूरती से लोगों को चौंका दिया. ये एक्ट्रेस हालांकि अब बॉलीवुड से दूर है लेकिन कहा जा रहा है कि ये स्क्रीन पर कमबैक करना चाहती है. इस फोटो में अपने बेटे के साथ दिख रही इस एक्ट्रेस को अगर आप पहचान नहीं पा रहे हैं तो हम आपकी मदद कर देते हैं.
पहली फिल्म से मचाया तहलका
जी हां, फोटो में दिख रही ये खूबसूरत एक्ट्रेस अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस सोनम है. फिल्म त्रिदेव (Tridev) में अपनी शानदार एक्टिंग और डांस के जरिए घर घर में पहचानी जाने वाली सोनम का असली नाम बख्तावर खान है. सोनम महज 16 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में आ गई थी. उनको बॉलीवुड में पहला ब्रेक मिला ऋषि कपूर के साथ.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फिल्म का नाम था विजय, इस फिल्म में सोनम ने स्विम वियर पहनकर तहलका मचा दिया. इसके बाद उनको 1989 में फिल्म त्रिदेव का ऑफर मिला. त्रिदेव में सोनम कपूर ने मॉर्डन किरदार निभाया और लोगों के दिलों पर छा गई. इस फिल्म में उन पर फिल्माया गया तिरछी टोपी वाले उस वक्त हर जुबान पर चढ़ गया था. इसके बाद सोनम ने कुछ अच्छी फिल्मों में काम किया जैसे विश्वात्मा और अजूबा, गोला बारूद,आसमान से ऊंचा, फतेह, क्रोध, अपमान की आग, हम भी इंसान हैं, मिट्टी और सोना आदि.
शादी के बीस साल बाद तलाक
त्रिदेव की शूटिंग के दौरान फिल्म के डायरेक्टर राजीव राय उन पर मोहित हो गए. राजीव और सोनम ने कुछ समय डेटिंग की और फिर शादी कर ली. उस वक्त सोनम की उम्र महज बीस साल थी. इसके कुछ समय बाद राजीव राय देश छोड़कर विदेश जा बसे और सोनम को इंडस्ट्री को अलविदा कहना पड़ा. सोनम और राजीव राय के घर एक बेटे का जन्म हुआ. हालांकि शादी के 20 साल बाद राजीव और सोनम का तलाक हो गया और सोनम बेटे के साथ वापस इंडिया लौट आईं. कहा जा रहा है कि एक बार फिर सोनम बॉलीवुड में कमबैक के लिए कोशिशें कर रही हैं. पिछले साल खबरें आ रही थी कि एक्ट्रेस बिग बॉस ओटीटी में दिख सकती हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं