विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2025

Chhath Vrat: आंखें नम कर देगा निरहुआ और आम्रपाली दुबे का ये छठ गीत, 10 मिनट में पूरी फिल्म

भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर जोड़ी आम्रपाली दुबे और निरहुआ का नया छठ गीत "छठ व्रत" रिलीज हो चुका है. गीत में निरहुआ और आम्रपाली एक बेहद इमोशनल कहानी लेकर आए हैं.

Chhath Vrat: आंखें नम कर देगा निरहुआ और आम्रपाली दुबे का ये छठ गीत, 10 मिनट में पूरी फिल्म
आम्रपाली दुबे और निरहुआ का छठ गीत रिलीज
Social Media
नई दिल्ली:

छठ का मौका हो और भोजपुरी सिनेमा के बड़े स्टार्स पीछे रह जाएं, ऐसा हो ही नहीं सकता है. सिनेमा की पॉपुलर जोड़ी आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने अपना नया छठ गीत रिलीज किया है. गीत ऐसा है कि उसे देखने और सुनने के बाद किसी के लिए भी आंसू रोक पाना मुश्किल है. सोशल मीडिया पर गीत को बहुत पसंद किया जा रहा है.

भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर जोड़ी आम्रपाली दुबे और निरहुआ का नया छठ गीत "छठ व्रत" रिलीज हो चुका है. गीत में निरहुआ और आम्रपाली ऐसी जोड़ी की भूमिका में हैं जो संतानहीन है. आम्रपाली अपनी ही छोटी बहन की गोद भराई में जाती है, जहां लोग उन्हें मनहूस कहते हैं क्योंकि उनके आने के बाद उनकी छोटी बहन छत से गिर जाती है. ऐसे में बच्चे और मां दोनों की हालत नाजुक है. ऐसे में बच्चे और मां की जान बचाने के लिए आम्रपाली छठी मईया का व्रत पूरे अनुष्ठान और दिल से करती हैं. 10 मिनट के गीत में फिल्माई कहानी दिल को छू लेने वाली है और फैंस भी गीत की भर-भर कर तारीफ कर रहे हैं.

एक यूजर ने गीत की तारीफ कर लिखा, "दिल छू लेने वाली कहानी, बहुत खूब आम्रपाली और कल्पना की आवाज ने जादू कर दिया…जय छठी मैया." एक अन्य यूजर ने लिखा, "जब भी आम्रपाली दुबे और निरहुआ साथ दिखते हैं, कुछ बड़ा ही करते हैं, इस बार छठ पर यही गीत बजेगा."

बता दें कि गीत को कल्पना पटवारी ने अपनी मधुर आवाज में गाया है और गीत के लिरिक्स धरम हिंदुस्तानी ने लिखे हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो आम्रपाली दुबे की कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और कुछ का रिलीज होना बाकी है. एक्ट्रेस की 'सास बहू और यमराज' और 'मातृ देवों भव' रिलीज होने वाली हैं. दोनों ही फिल्मों का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जबकि फिल्म 'रोजा' की शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन फिल्म की रिलीज को लेकर कोई जानकारी नहीं है.

वहीं निरहुआ की 'हमार नाम बा कन्हैया', 'गोवर्धन', 'अजय', 'बलम बड़ा नादान-2',और 'मेरे हस्बैंड की शादी' रिलीज हो चुकी हैं. अपकमिंग फिल्मों में उनकी 'पटना से पाकिस्तान-2', 'सात फेरे चार वचन' और 'हे राम' नाम की हॉरर कॉमेडी से भरी फिल्म आ रही हैं. 'पटना से पाकिस्तान-2' और 'हे राम' फिल्म की शूटिंग जारी है और जल्द ही रिलीज डेट का एलान भी कर दिया जाएगा.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aamrapali Dubey, Dinesh Lal Yadav, Kalpana Patowary, Chhath Vrat, Dinesh Lal Yadav And Aamrapali Chhath Song, Kalpana Patowary New Song, Dinesh Lal Yadav Nirahua, Chhath Geet, Dinesh Lal Yadav Nirahua Amrapali, Chhath Song, Aamrapali And Nirhuaa New Chhath Song, New Chhath Song 2025, Chhath Vrat 2025, Kalpana Patowary New Chhath Song, Nirhua Amarapali Chhath Song 2025, Bhojpuri Chhath Song 2025, Aamrapali Dubey Chhath Geet, Aamrapali Dubey Official, New Chhath Geet 2025, Chatth 2025
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com