आमिर खान के फैन क्लब ने साझा की यह तस्वीर.
- सामने आया 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में आमिर खान का नया लुक
- फिल्म के लिए आमिर खान ने छिदवाए कान और नाक
- 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' अगले साल दीवाली पर रिलीज होगी
नई दिल्ली:
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान अक्सर अपने किरदार में पूरी तरह ढल जाने के लिए जाने जाते हैं और इसके लिए वह कई दर्दनाक उपाय तक आजमा लेते हैं. उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में अपनी भूमिका के लिए नाक और कान छिदवा लिए हैं. आमिर अब पूरी तरह से अलग अवतार में नजर आएंगे, क्योंकि 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में आमिर को नाक और कान छिदवाने की पेशकश की गई थी. बेशक आमिर को एक ऐसे किरदार में देखना, जो उन्होंने पहले कभी नहीं निभाया था, यह उनके प्रसंशकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा. हाल ही में, आमिर खान के फैन क्लब द्वारा जारी की गई तस्वीरों में वे नाक-कान में बाली पहने दिख रहे हैं. फोटो से साफ है कि उन्होंने कान में 4 और नाक में एक बाली पहनी है.
'दंगल' के लिए एक असाधारण शारीरिक परिवर्तन कर चुके अभिनेता ने अब अगली भूमिका के लिए अनूठा उपाय चुना है. 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में अपने चरित्र को न्याय देने के लिए आमिर ने कोई कसर नहीं छोड़ी है. कान और नाक में छेद करवाने पर दर्द के चलते अभिनेता ने कई रात बिना सोए बिता दी. यह बात तो हर कोई जानता है कि नाक का छेद कितना दर्दनाक होता है. जब भी आप सांस लेते हैं, यह तब-तब दर्द करता है. वास्तव में, यही एक कारण है कि लोग बच्चों के बचपन में ही नाक छिदवा देते हैं, ताकि वह तीव्र दर्द से बच सकें.
फिल्म यूनिट से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, "कान और नाक छिदवाए हुए आमिर को लगभग एक महीना का समय बीत गया. मगर आज भी वह दर्द से करहा उठते हैं, जब कोई गलती से उन्हें छू लेता है."
बतातें चले कि पिछले दिनों अमिताभ बच्चन द्वारा साझा की गई एक फोटो में आमिर की झलक देखने को मिली थी, इसमें उन्होंने कान में दो बालियां पहन रखी थी. यशराज बैनर की इस फिल्म में पहली बार आमिर खान और अमिताभ बच्चन स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे. फिल्म में कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी होंगी.
'जग्गा जासूस' के प्रमोशन से ब्रेक लेकर कैटरीना कैफ भी फिल्म की शूटिंग के लिए माल्टा पहुंच गई हैं. आमिर खान, अमिताभ बच्चन और फातिमा सना शेख को अब कैटरीना कैफ ने भी ज्वाइन कर लिया है. इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर दी है.
विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' अगले साल दीवाली पर रिलीज होगी.
(इनपुट आईएनएस से भी)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Aamir Khan, Thugs Of Hindostan, Aamir Khan Nose Piercing, Aamir Khan Thugs Of Hindostan Look, Amitabh Bachchan, Katrina Kaif, Bollywood Stars Piercing