आमिर खान की मां जीनत हुसैन ने अपने घर पर ईद की शानदार पार्टी रखी. आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव ने अपने इंस्टाग्राम पर फंक्शन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. इस मौके पर आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता, उनकी बहनें निखत खान और फरहत खान भी मौजूद थीं. आमिर और किरण के बेटे आजाद राव, आमिर और रीना की बेटी आइरा खान, उनके पति नुपुर शिखरे और उनकी मां भी इस फंक्शन का हिस्सा थे. लगान के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर को भी पार्टी में इनवाइट किया गया था. सभी ने अपने त्योहार के लिए खास ड्रेस पहना था. जहां जीनत हुसैन ने नीले रंग की सलवार सूट पहनी थी, वहीं किरण राव पीले रंग का शरारा पहने दिखीं.. रीना दत्ता ने बैंगनी रंग का शरारा पहना था. कैरोसेल एल्बम में फैमिली मेंबर फोटो के लिए पोज देते दिखे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आखिरी तस्वीर में रीना दत्ता और किरण राव मुस्कुराते हुए एक दूसरे के साथ पोज देती दिखीं. तस्वीरें शेयर करते हुए किरण राव ने लिखा, "अम्मी के घर ईद - जो सबसे अच्छी और सबसे खूबसूरत होस्टेस हैं . ईद परिवार, दोस्तों और हमेशा सबसे अच्छी दावत के साथ मनाई जाती है. हम उम्मीद करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि यह साल हम सभी के लिए शांति और खुशी लेकर आए..."
लापता लेडीज़ के प्रमोशन के दौरान किरण राव ने पिछले साल रीना दत्ता के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी. किरण ने बताया कि वह और रीना दत्ता साथ में समय बिताते हैं.द वीक से बात करते हुए किरण ने कहा, "हम एक ही हाउसिंग सोसाइटी में रहते हैं. मेरी सास ऊपर रहती हैं, रीना बगल में रहती हैं और नुजहत (आमिर की चचेरी बहन) भी पास में ही रहती हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि हम इंसान के तौर पर एक-दूसरे को वाकई पसंद करते हैं. मैं आमिर से अलग रीना और नुजहत के साथ भी समय बिताती हूं. मेरी ननदें ऊपर रहती हैं और मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं. ये ऐसे रिश्ते हैं जिन्हें तलाक के बाद भी नहीं खोना चाहिए।.आमिर और मेरा तलाक बहुत कड़वा नहीं था; हम भले ही एक कपल के तौर पर अलग हो गए हों, लेकिन हम एक परिवार की तरह हैं."
बता दें आमिर खान ने 1986 में रीना दत्ता से शादी की. उनके दो बच्चे हैं- बेटा जुनैद खान और बेटी आइरा खान. आमिर और रीना का 2002 में तलाक हो गया. फिर आमिर ने 2005 में किरण राव से शादी की. 2011 में, उन्होंने सरोगेसी के ज़रिए अपने बेटे आज़ाद राव का स्वागत किया. 2021 में कपल ने अपने अलग होने की ऐलान किया. अब हाल ही आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी के को दुनिया के सामने इंट्रोड्यूस किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं